अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई : पंजाब में 300 करोड़ रुपए की 44 संपत्तियां जब्त

by

चंडीगढ़ : ED ने गुरुग्राम के अवैध खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत पंजाब के कई जिलों में बड़ी कार्रवाई की है।  ED के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने लुधियाना, रूप नगर, एसएएस नगर, शहीद भगत सिंह नगर समेत अन्य जिलों में कुल 44 संपत्तियां जब्त की हैं, जिनमें 85 एकड़ से अधिक कृषि भूमि शामिल है।

इनकी अनुमानित कीमत 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है. ये संपत्तियां कुलदीप सिंह मक्कड़, अंगद सिंह मक्कड़, पुनीत सिंह मक्कड़ और उनकी कंपनियों से जुड़ी हुई हैं. कार्रवाई अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की गई है.

ED की जांच हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी. ये एफआईआर अवैध तरीके से रेत, बोल्डर-ग्रेवल और बोल्डर-ग्रेवल-रेत का खनन करने से जुड़ी थीं. इसमें कई कंपनियां शामिल थीं. ये कंपनियां थीं शामिल-

  • मेसर्स मुबारिकपुर रॉयल्टी कंपनी
  • मेसर्स डेवलपमेंट स्ट्रैटेजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड,
  • मेसर्स दिल्ली रॉयल्टी कंपनी
  • मेसर्स जेएसएम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड
  • मेसर्स पीएस बिल्डटेक

साथ ही स्क्रीनिंग प्लांट्स और स्टोन क्रशर से जुड़े लोग भी इसमें शामिल पाए गए।

300 करोड़ से ज्‍यादा की अवैध कमाई का आरोप

जांच में सामने आया कि इस अवैध खनन से कुल 300 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की अवैध कमाई हुई थी, जिसमें अंगद सिंह मक्कड़ और उनके परिवार का हिस्सा 110 करोड़ रुपए से अधिक है। ये लोग बिना अनुमति वाली जमीनों पर खनन कर रहे थे और फर्जी ई-रावाना बनाकर खनिज बेचते थे. खनिज की बिक्री से होने वाली पूरी रकम नकद में ली जाती थी, जिसे संगठित तरीके से बांटा जाता था।

122 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त

इससे पहले ED ने तलाशी अभियान चलाकर दिलबाग सिंह, कुलविंदर सिंह, सुरेन्द्र पंवार और अंगद सिंह मक्कड़ को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 122 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की गई थी. तलाशी के दौरान कई सबूत मिले, जिनसे साबित हुआ कि इस गिरोह ने अवैध खनन से भारी नकदी एकत्रित की और इस ब्‍लैकमनी को व्‍हाइट बनाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया। मामले में एक प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट अंबाला की विशेष अदालत में भी दायर की गई है, जहां अदालत ने संज्ञान लिया है। इस मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव चक सिंघा में आयोजित रक्तदान कैंप में 35 युनिट रक्तदान

गढ़शंकर,  23 सितंबर: आज भाई कन्हैया जी के मरहम पट्टी दिवस के अवसर पर सुखवंत सिंह खालसा के नेतृत्व में धार्मिक स्थल बाबा झुंड साहिब चक सिंघा में रक्तदान शिविर आयोजित किया किया। संत...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

पंजाब के मुख्यमंत्री मान के नशे में होने के आरोपों पर करवाएंगे जांच : सिंधिया

नई दिल्ली :20 सितम्बर : केंद्रीय शहरी उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि वह इन आरोपों पर जांच करवाएंगे कि नशे में होने के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को...
article-image
पंजाब

हरिद्वार में सतगुरु रविदास जी का 648वां प्रकाश पर्व श्रदापूर्वक मनाया

होशियारपुर/हरिद्वार/ गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब के नेतृत्व में सतगुरु रविदास महाराज जी का 648वां प्रकाश पर्व निर्मला छावनी आश्रम, हरिद्वार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।...
article-image
पंजाब , समाचार

खेल उत्सव विजयी भव 2023 : पीयू रीजनल सेंटर की 10वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘खेल उत्सव विजयी भव 2023’ संपन्न

होशियारपुर(आदित्य बख्शी) अंजलि और नितेश कुमार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरि रीजनल सेंटर होशियारपुर (पीयूएसएसजीआरसी) के 10वें वार्षिक खेल मीट ‘खेल उत्सव: विजयी भव 2023’ के दौरान क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में...
Translate »
error: Content is protected !!