अवैध खनन की शिकायत के लिए जारी किया whtsapp नंबर – 08988500249 दूरभाष नम्बर 0177-2990575

by

उद्योग विभाग ने प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान आरम्भ किया है। निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में व्यापक स्तर पर जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी व शिकायतें सीधे उद्योग विभाग को प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि विभाग द्वारा इस संबंध में समयबद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चिित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों और शिकायतों की सूचना व्हाट्सएप नम्बरः 08988500249 दूरभाष नम्बर 0177-2990575 और ई मेल हमवसवहपबंसूपदह/हउंपसण्बवउ के माध्मय से प्रदान की जा सकती है। शिकायत के साथ भौगोलिक निर्देशांक (कॉर्डिनेट्स) यदि उपलब्ध हो, इससे संबंधित फोटो या वीडियो व अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इससे विभाग को दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों की सूचना प्रदान कर नागरिक पर्यावरण व प्रदेश में बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का एम.कॉम. चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.कॉम. चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा देशभक्ति का स्वर

एएम नाथ। मंडी, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरी मंच मंडी में आयोजित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति तथा हिमाचली संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व जलगाह दिवस मौके सैमीनार व जागरूकता रैली आयोजित

गढ़शंकर  : बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में लाईफ विभाग द्वारा विश्व जलगाह दिवस मौके प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में कालेज में सैमीनार व जागरूकता रैली आयोजित की गई। इस...
article-image
पंजाब

सिद्धू फिर ढाल बनेंगे पत्नी नवजोत के लिए … लौटे अमृतसर, क्या पंजाब कांग्रेस में आने वाला है भूचाल

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस में जारी राजनीतिक घमासान के बीच पूर्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को मुंबई से अमृतसर लौट आए है। उनकी वापसी उस समय हुई जब दो दिन...
Translate »
error: Content is protected !!