अवैध माईनिंग को छुपाने के लिए अधिकारियों दुारा लीपापोती की जा रही : बिना निशानदेही ही जंगल क्षेत्र को बता दिया जिला रोपड़ में ही हुई है अवैध माईनिंग

by

गढ़शंकर :   जिला होशियारपुर के गांव कालेवाल बीत और जिला रोपड़ के गांव नानगरां और खेड़ा कमलोट की सीमा पर अवैध माईनिंग बड़े स्त्तर पर की गई है। इस तरह दोनों जिलों की सीमा पर हुई अवैध माईनिंग को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी इस पूरे मामले को रफा दफा करने में किस कदर जुटे है। इस मामले का खुलासा खुद बिभिन्न विभागों के अधिकारियों के बातों से हो जाता है।  उलेखनीय है कि गत सप्ताह में अवैध माईनिग की खबरें छपने के बाद माईनिंग विभाग के एसडीओ पवन कुमार दुारा एक ब्यान जारी कर कह दिया कि उकत जगह जिला रोपड़ में पड़ती है। जबकि उकत जगह की निशानदेही ही नहीं करवाई गई। सिर्फ रिकार्ड देख कर ही कहा गया कि उकत अवैध माईनिंग की जगह जिला रोपड़ में पड़ती है। जबकि अगर जीपीएस से देखा जाए तो अवैध माईनिंग वाली जगह जिला होशियारपुर के कालेबीत में भी पड़ती है।  जबकि अगर जीपीएस से देखा जाए तो अवैध माईनिंग वाली जगह जिला होशियारपुर के कालेबीत में भी पड़ती है। हालांकि यह निशानदेही के बाद ही साफ होगा कि अवैध माइनिंग वाली जगह कालेवाल बीत और जिला रोपड़ में कितनी कितनी पड़ती है।

माईनिग विभाग के एसडीओ पवन कुमार : जेई को राजस्व विभाग के पटवारी को भेजा था तो उनकी रिर्पोट के मुताबिक उकत अवैध माईनिंग वाली जगह जिला रोपड़ में पड़ती है। जव उनसे पूछा गया कि क्या वहां निशानदेही की गई तो कहा यह तो जेई को पता होगा। दूसरा स्वाल कि अगर माईनिंग जिला रोपड़ मे ंहुई तो क्या सबंधित जिले के संबंधित जिले के अधिकारियों को सूचित किया गया। जिसके उन्होंने जबाव नहीं दिया।
माईनिंग विभाग के जेई बरिंद्रजीत सिंह : कोई निशानदेही नहीं की गईए पटवारी ने अकस और अन्य कागजात देख बता दिया कि माईनिंग वाली जगह जिला रोपड़ में है। लेकिन निशानदेही के बिना जंगल में कैसे पता चला कि अवैध माईनिंग वाली जगह जिला होशियारपुर या रोपड़ में पड़ती है तो उन्होंनें कहा कि हम दोबारा जाकर देख लेगें।
पटवारी नवजोत सिंह : निशानदेही नहीं की गई, अकस(लट्ठा) देखकर ही बता सकते कहा कि उकत अवैध माईनिंग वाली जगह जिला होशियारपुर में नहीं। जव उनसे पूछा गया कि यह कैसे जंगल में पता चल गया कि उकत जगह जिला होशियारपुर के गांव कालेवाल बीत की नहीं तो कहते एक पुराना पटवारी साथ था  तो उसने भी यहीं कहा।
सरपंच मंगत सिंह दियाल : कोई निशानदेही नहीं हुई और ना ही हमें इस संबंध में किसी ने सूचित किया। लोग कह रहे है कि जंगल में अवैध माईनिंग हुई है। निशानदेही के बाद ही पता चलेगा कि एकत एरिया कहां पड़ता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना से आजाद उम्मदीवार के रुप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे : पूर्व मोगा कांग्रेस के प्रधान कमलजीत सिंह बराड़

लुधियाना : पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ के बेटे और पूर्व मोगा कांग्रेस के प्रधान कमलजीत सिंह बराड़ ने ऐलान किया है कि वह लुधियाना से आजाद उम्मदीवार के रुप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।...
article-image
पंजाब

बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना का उद्देश्य जी.एस.टी के अंतर्गत नियमों के पालन को यकीनी बनाना: डिप्टी कमिश्नर

उपभोक्ता कोई भी सामान खरीदने के समय विक्रेता से बिल जरुर करे प्राप्त होशियारपुर, 01 सितंबर: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से टैक्स चोरी को रोकने के लिए...
पंजाब

इस मसले को लेकर कांग्रसी पार्षद एडवोकेट परमजीत पम्मा के इतने बड़े खुलासे से कुछ विरोधियों की रीजनीति पड़ी खतरें में? कांग्रेस और आरोप लगाने वालों में जो झूठा पाया गया शहर वासी असलीयत जान उसका कर सकते हैं विरोध?

हाईबे पर लग रहें पेवरों को लेकर पार्षद एडवोकेट पम्मा ने विरोधियों को लिया आड़े हाथों और जन हित कार्यो का विरोध करने के लगाए आरोप विरोधी अपनी सियासी जमीन तलाशने के लिए जन...
article-image
पंजाब

पति की हत्या : पत्नी को हो गया था पति के बीमे के पैसों का लालच

अमृतसर : गत 5 मई को गांव बुलारा के वासी मनजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह अपनी पत्नी के साथ घर से ब्यास दवाई लेने गया था कि इस दौरान तडक़सार मनजीत सिंह की लहूलुहान...
Translate »
error: Content is protected !!