अवैध रूप से स्टोन डस्ट लेकर जा रहा टिप्पर पर मामला दर्ज।

by

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने अवैध रूप से स्टोन डस्ट लेकर जा रहे टिप्पर मालिक के विरुद्ध माइनिंग अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। माइनिंग अधिकारी होशियारपुर हरमिंदर पाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गढ़शंकर इलाके से अवैध रूप में माइनिंग सामग्री टिप्परों से राज्य के दूसरे शहरों में ले जाई जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 15 अगस्त को गढ़शंकर नंगल रोड पर जा रहे टिप्पर नंबर पब10एफवी7545 को रोका गया तो चालक टिप्पर से उतरकर खेतों के रास्ते फरार हो गया। माइनिंग अधिकारी ने बताया कि टिप्पर में 990 फीट स्टोन डस्ट भरी हुई थी और गाड़ी में इस के संबंध में कोई कागजात नही मिला। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने चालक की काफी तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लगा। माइनिंग अधिकारी ने बताया कि उक्त माइनिंग सामग्री अवैध रूप से लाई जा रही थी इसलिए टिप्पर चालक व मालिक के विरुद्ध मिनरल्स एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज किया जाए। गढ़शंकर पुलिस ने टिप्पर चालक व मालिक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और टिप्पर कब्जे में ले लिया है।
फ़ोटो :
माइनिंग अधिकारी होशियारपुर हरमिंदर पाल सिंह पुलिस को अवैध माइनिंग से भरा टिप्पर सौंपते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

78 किलो दूध देने वाली पंजाब की गाय बनी विजेता…क्या है खासियत?

हनुमानगढ़ ; राजस्थान के हनुमान गढ़ में राष्ट्रीय स्तर की दूध चुवाई प्रतियोगिता में RCBA के बैनर तले ऑल इंडिया डेयरी चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मिल्किंग चैंपियनशिप में देश कई राज्यों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक बंगाणा में गिरफ्तार : बहड़ाला में बर्गर की दुकान से चरस बरामद

ऊना : जिले के बंगाणा में पुलिस ने शनिवार देर रात डुमखर क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त के दौरान दो युवकों को 7.86 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया।       जानकारी के...
article-image
पंजाब

भंडारे में दो लाख से अधिक संगत ने लंगर ग्रहण किया : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा 27 जून से लगाया भंडारा शानो शौकत से संपन्न

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!