अश्वनी शर्मा पंजाब BJP के वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त

by

भारतीय जनता पार्टी ने पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा को कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, प्रधान पद की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ संभाल रहे हैं। इससे पहले शर्मा भी प्रधान पद रह चुके हैं।  पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में बीजेपी की तरफ से संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। जैसे अश्वनी शर्मा की नियुक्ति हुई है, उससे यह साफ है कि जाखड़ पहले की तरह पद पर बने रहेंगे। साथ ही अश्वनी शर्मा उनके सहयोगी के रूप में काम करेंगे।

17 जनवरी 2020 से लेकर 4 जुलाई 2023 तक अश्वनी शर्मा पंजाब बीजेपी के प्रधान पद पर रहे थे। उनकी अगुआई में ही अकाली दल के साथ गठबंधन टूटने के बाद 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा गया था, जिसमें पार्टी दो सीटें जीतने में कामयाब रही थी।  अश्वनी शर्मा के पास राजनीति का पुराना तजुर्बा है। वह पार्टी के टकसाली नेताओं में से एक हैं। अन्य पार्टियों के नेताओं के साथ उनका तालमेल बहुत अच्छा है। वह दो बार प्रधान रह चुके हैं। अचानक 4 फरवरी 2023 को सुनील जाखड़ को प्रधान नियुक्त किया गया था। जैसे ही यह फैसला आया, उसके बाद वह वहां से निकल गए थे। उन्होंने करीब 15 दिन की छुट्टी ले ली थी। हालांकि, पार्टी ने उन्हें संतुष्ट करने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप को जोरदार झटका : शाम चौरासी में 9 में से 5 पार्षद कांग्रेस में शामिल

आप के झूठे वायदों से जनता परेशान, कांग्रेस को देख रही पंजाब का भविष्यः पवन आदिया होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : हलका शामचौरासी के कस्बा शाम चौरासी में आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका...
article-image
पंजाब , समाचार

चुनावों में शराब व नशीले पदार्थों का नहीं होने दिया जाएगा प्रयोग: जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात

दो अलग-अलग आप्रेशनों में आबकारी विभाग ने पुलिस के सहयोग से 1,46,640 किलो लाहन की नष्ट 10 चालू भठिया, 10 बॉयलर 41 कैन, 3 ड्रम और 9 वाहन किए जब्त 11 आरोपियों के खिलाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल सोफिया क़ुरैशी…सरकार ने संदेश दिया है- पाकिस्तान वालों तुमसे ज्यादा मुसलमान हमारे मुल्क में

भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की. इसमें विदेश सचिव...
article-image
पंजाब

10 और किसान खनौरी आंदोलन स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे : जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में

खनौरी :  किसानों की अलग-अलग मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मसले पर पंजाब और केंद्र सरकार के...
Translate »
error: Content is protected !!