अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला: गढ़शंकर में 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां शमशान घाट में अस्थियां रखने वाले बॉक्स से गायब : परिजन परेशान

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर के शमशान घाट महेशियना से अस्थियां रखने वाले बॉक्स में रखी 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला साहमने आया है। परिजनों के साहमने अस्थियां कहां गई यह स्वाल खड़ा है और परेशान है कि अब किया क्या जाए।
गढ़शंकर के वार्ड नंबर एक के निवासी यशपाल ने बताया कि उनकी 75 वर्षीय माता जोगिन्दर कौर पत्नी मोहन सिंह का 26 अप्रैल को देहांत हो गया था और कुछ रिश्तेदार विदेश से आने थे तो उनके आने पर माता का संस्कार 28 अप्रैल को कर दिया। उसके बाद माता की अस्थिया चुगने के बाद शमशान घाट में अस्थियां रखने के लिए बनाए बॉक्स नंबर दो में रख दी और वहां से ताला लेकर बॉक्स को ताला लगाकर घर आ गए। लेकिन जब आज वहां से धार्मिक मर्यादायों मुताबिक कीरतपुर साहिब नदी में वहाने के लिए अस्थियां लेने के लिए शमशान घाट गए तो वहां अस्थियां रखने वाले बॉक्स का ताला खुला था अस्थियां गायब थी। उन्हीनों कहा कि अस्थियां किसी ने चोरी की या कोई उठा कर ले गया कुछ पता नहीं। लेकिन साथ में एक अन्य बॉक्स में और किसी की अस्थियां पड़ी है। उन्हीनों कहा कि अगर कोई गल्ती से अस्थियां अपने किसी परिजन की जगह ले गया हो तो वापिस जरूर क्र दे। अब हम सभी परेशान हे के अब हम करे तो क्या करे।
फोटो : अस्थियां गायब होने की जानकारी देते हुए यशपाल सिंह तथा खुला पड़ा बॉक्स जिसमें अस्थियां रखी थी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चार संसदीय क्षेत्रों के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रभारी किए नियुक्त : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर

शिमला :  कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को राज्य के सभी चार संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल...
article-image
पंजाब

विधायक छीना ने पुलिस के साथ मिलकर लुधियाना के मोती नगर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा : मौके पर दो महिलाएं और एक पुरुष मिले

लुधियाना : आम आदमी पार्टी की लुधियाना साउथ से विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने पुलिस के साथ मिलकर पंजाब के लुधियाना के मोती नगर में रेलवे लाइन के पास चल रहे देह व्यापार...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल धमाई में डेंगू जागरूकता शिविर लगाया गया

गढ़शंकर – सेहत विभाग द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने, डेंगू व मलेरिया बुखार से दूर रखने के लिए चलाये गए अभियान के तहत एसएमओ डॉ रुघवीर सिंह के दिशा निर्देश पर पीसीएच पोसी के...
Translate »
error: Content is protected !!