अस्पताल से मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली छुट्टी

by

मोहाली :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अब ठीक है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जिससे उनके पार्टी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर है। इससे पहले आज सुबह उनसे मिलने के लिए कई विधायक और मंत्री पहुंचे थे। इनमें पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, वित्तमंत्री हरपाल सिंह सहित कई नेता शामिल थे।

वीरवार शाम को बिगड़ी थी सीएम की तबियत :   सीएम मान की वीरवार शाम को अचानक सेहत खराब हो गई थी। जिस कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुरूआती जांच में उन्हें पल्मोनरी ऑर्टरी में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या थी, जिसे डॉक्टरों ने ठीक कर दिया था। इसके बाद सीएम के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लेप्टोस्पायरोसिस पाया गया था। इस वजह से उन्हें एंट्री बायोटिक्स पर रखा गया था। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

बता दें कि बीते दिन यानी शनिवार को मोहाली फोर्टिस अस्पताल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर बुलेटिन जारी किया था। फोर्टिस अस्पताल मोहाली के कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक और प्रमुख डॉ. आरके जसवाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की जांच की है। वे अब बिल्कुल ठीक हैं। फिलहाल, मुख्यमंत्री की हालत पूरी तरह से स्थिर है और खून की जांच रिपोर्ट भी ठीक है। मुख्यमंत्री को उचित एंटीबायोटिक दवाएं पहले ही दी जा चुकी हैं। सभी नैदानिक ​​विशेषताओं और रोग संबंधी जांचों में संतोषजनक सुधार देखा गया।

पिछले दिनों अस्पताल में मुख्यमंत्री के दिल से जुड़ी कुछ जरूरी जांचें की गईं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद यह जानकारी साझा की गई है। डा. जसवाल के मुताबिक मुख्यमंत्री की पल्मोनरी धमनी में दबाव बढ़ने से उनके हृदय पर दबाव पड़ा है, जिससे रक्तचाप अनियमित हो गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vigilance Bureau Holds Seminar on ‘

Hoshiarpur/Oct.29 /Daljeet Ajnoha : As part of Vigilance Awareness Week, the Vigilance Bureau Unit, Hoshiarpur, organised a seminar at Babbar Akali Memorial Khalsa College, Garhshankar, on the theme ‘Vigilance Against Corruption: Our Shared Responsibility’....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिलजीत दोसांझ का पीएम मोदी से मिलना-पसंद नहीं आया किसानों को – कहा- शंभू बॉर्डर पर जाकर डल्लेवाल से चाहिए था मिलना

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नए साल के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर प्रदर्शनकारी किसानों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने उनके मुद्दे के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। जहां...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने तीन साल बाद एक बार फिर महिलाओं से की वादाखिलाफी : भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को दी जा रही सम्मान राशि -निमिशा मेहता

गढ़शंकर- गढ़शंकर से भाजपा हलका इंचार्ज निमिशा मेहता ने पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए बजट के बारे में बोलते हुए कहा है कि महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा करने...
Translate »
error: Content is protected !!