बड़ी खबर : साल में सिर्फ 15 घरेलू गैस सिलैंडर ही ले सकेंगे, सबसिडी पर वर्ष में सिर्फ 12 सिलैंडर ही मिलेंगे

by

न्यू दिल्ली : घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर सामने आई है। सरकार ने अब घरेलू गैस सिलैंडर का कोटा तय कर दिया है। अब नए नियमों के मुताबिक घरेलू गैस ग्राहक अब एक साल में सिर्फ 15 सिलैंडर ही ले सकेंगे। किसी भी हालत में इस से अधिक सिलैंडर नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही एक महीने का कोटा भी तय किया गया है। कोई भी उपभोक्ता एक महीने के अंदर दो से अधिक सिलैंडर नहीं ले सकेगा।
मिली जानकारी के अनुसार राशन के लिए साफ्टवेयर में बदलाव किए गए हैं। इसको तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बता दें कि लंबे समय से विभाग को मिल रही शिकायतों के मद्देनजर कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव तीन तेल कंपनियों के उपभोक्ताओं पर लागू हुए हैं। जो लोग सबसिडी वाली घरेलू गैस के लिए रजिस्टर्ड हैं, उन्हें इस दर पर वर्ष में सिर्फ 12 सिलैंडर ही मिलेंगे। यदि इससे ज्यादा की जरुरत है तो उन्हें बिना सबसिडी वाला सिलैंडर लेना होगा।
बता दें कि राशनिंग के तहत एक कनैक्शन पर महीने में सिर्फ दो सिलैंडर ही मिलेंगी। हालांकि किसी भी हालत में यह गिनती एक साल में 15 से अधिक नहीं हो सकती। यदि कोई उपभोक्ता गैस की ज्यादा कीमत वसूल रहा है तो इसका सबूत देते हुए उसको तेल कंपनी के अधिकारी से मंजूरी लेनी पड़ेगी। जिसके बाद ही एक अतिरिक्त रीफिल प्राप्त किया जा सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

139 मामले दर्ज कर 159 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,नशे के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से जून माह में चलाया गया विशेष अभियान: नवजोत सिंह माहल

होशियारपुर : नशाखोरी व नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुुलिस की ओर से एक जून से विशेष अभियान व बड़े आप्रेशन चलाए गए, जिसके अंतर्गत जहां बड़े स्तर पर नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवीन शिक्षण विधियों में एआई के उपयोग पर होगी चर्चा : 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान प्रविधि कार्यशाला का शुभारंभ

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अविनाश राय खन्ना विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रहे मौजूद एएम नाथ । धर्मशाला, 13 नवंबर : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के शिक्षा स्कूल में आई.सी.एस.एस.आर. द्वारा प्रायोजित...
article-image
पंजाब

श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि बोरी वाले महाराज जी का जन्म दिवस 1 जनवरी को मनाया जाएगा श्रद्धा पूर्वक: प्रीति महंत

गढ़शंकर । विश्व अमन शांति के लिए निरंतर 51साल तक तपस्या करने के उपरांत गुरु पूर्णिमा के दिन ब्रह्मलीन होने वाले श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि बोरी वाले महाराज जी के जन्म दिवस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देशभर से आए पर्यटकों से मुख्यमंत्री सुक्खू ने की भेंट : हिमाचल की पहचान इसकी संस्कृति और प्रकृति में बसती – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कल देर शाम देशभर से आए पर्यटकों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की पहचान इसकी संस्कृति और प्रकृति में...
Translate »
error: Content is protected !!