आंखों के सामने बह गए आशियाने और पुल

by

एएम नाथ। मंडी : कुक्लाह गांव के 9 प्रभावित परिवारों ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने घर, सामान और जीवन भर की कमाई को बहते देखा। हम तो अपना सामान तक नहीं निकाल पाए, बच्चों को जैसे-तैसे लेकर भागे। अब न घर है, न खाना, बस इंतजार है कि प्रशासन आए और कुछ मदद करे। इन बेघर परिवारों को फिलहाल रिश्तेदारों और पड़ोसियों के घरों में शरण लेनी पड़ रही है। कुछ लोग अब भी टूटे हुए घरों के पास बैठे हैं, कि शायद कोई अधिकारी आए और उनकी मदद करे।

शरण की तबाही में बह गए घर, सेब बागीचे और जमीनें
शरण पंचायत के प्रधान ऋषभ और जिला परिषद सदस्य रजनी ठाकुर ने कहा कि सोमवार की वो रात यहां कहर बनकर आई। हमारे घर, सेब बागीचे और जमीनें भूस्खलन की चपेट में आई और फिर बाढ़ सब कुछ बहा ले गई। रात को कीचड़ में कर औरतें और बच्चे फंसे रहे जिन्हें युवाओं ने सुबह रात खुलते बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। स्थानीय महिलाओं ने रोते हुए अपनी आपबीती बताई और कहा कि उनके मवेशी उनके सामने सामने बह गए लेकिन हम उन्हें बचा नहीं सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साजिश : RDX से चंडीगढ़ को दहलाने की : पुलिस थाने भी थे टारगेट पर, गैंगस्टर पासियां के तीन गुर्गों पर चलेगा मुकदमा

चंडीगढ़ :  गैंगस्टर हैप्पी पासियां के तीन गुर्गों के खिलाफ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। ये तीनों आरडीएक्स से चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश में पकड़े गए थे। पुलिस थाने भी इनके निशाने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोहड़ जी से वापस आने वाली संगत के लिए खरूणी में लगेगा विशाल भंडारा

बी बी एन 4 अप्रैल (तारा) : गुरु नानक देव की चरण स्पर्श धरती श्री जोहड़जी साहिब में पिछले छह दिनों से लगे मेले में मत्था टेकने के पश्चात दोआबा पंजाब की संगत रविवार...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

85.80 लाख रुपये की कोडीनयुक्त कफ सीरप खेप बरामद, तीन गिरफ्तार : हिमाचल से बिहार तक नशे की सप्लाई का संदेह

एएम नाथ। शिमला / गाजियाबाद। नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार रात सीमापुरी स्थित कसाना क्रेन कंपाउंड के एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जब तक सबका टीकाकरण नहीं, तब तक मानें कोविड दिशा-निर्देशः एसडीएम

ऊना  – कोविड-19 जागरुकता को लेकर आज एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने कहा कि कोविड-19 के नए स्ट्रेन के खतरे...
Translate »
error: Content is protected !!