आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने में रखी जाए प्राथमिकता : अमित मैहरा

by

भूमि उपलब्ध नहीं होने से लंबित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को लेकर एफआरए प्रक्रिया की जाए शुरूए

एम नाथ। चंबा, 4 सितंबर :अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के ज़िला में रिक्त सभी पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।वह आज ज़िला स्तरीय अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति (डीएलएमआरसी) बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा करते हुए ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के ज़िला में रिक्त सभी पदों को भरने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करने को निर्देशित किया।
आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम एवं मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र भवनों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने ज़िला विकास अधिकारी को नियमित अंतराल के भीतर समीक्षा करने को कहा। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में इस मद को शामिल किया जाए।
अमित मैहरा ने भूमि की उपलब्धता नहीं होने से लंबित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को लेकर ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत भूमि स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने ज़िला के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में पेयजल तथा विद्युत आपूर्ति और शौचालय निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा।
ज़िला में 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में स्तरोन्नत करने को लेकर विभागीय अधिकारी ने बैठक में अवगत किया कि सभी केंद्रों में आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 100 आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आरओ यूनिट स्थापित कर दिए गए हैं। इसके साथ 25 आंगनबाड़ी केंद्रों में एलइडी टीवी लगाए गए हैं ।
इस दौरान विशेष पोषाहार कार्यक्रम सहित विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तृत समीक्षा की गई।
अमित मैहरा ने बैठक में पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर चंबा, ज़िला बाल संरक्षण इकाई से संबंधित विभिन्न मामलों पर भी विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, उद्यान डॉ. प्रमोद शाह, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, ज़िला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा, ज़िला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, ज़िला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राकेश कुमार बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

4 करोड 50 लाख रुपए से निर्मित की जा रही उठाऊ पेयजल योजना हटली- गोला : बलाणा – गोला मार्ग के उन्नयन कार्य में व्यय किए जा रहे 6.25 करोड रुपए- कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा ( सिहुंता),17 दिसम्बर :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बलाणा से गोला मार्ग का उन्नयन कार्य प्रगति पर है और उन्नयन कार्य में 6.25 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हाइबिस्कस योजना का किया शुभारंभ : जैव विविधता संरक्षण के लिए 2 करोड़ रुपये जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को सुदृढ़ बनाने तथा सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चलती कार में लगी आग – बाईपास पर मची अफरा-तफरी

गुरदासपुर : अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त हलचल हो गई जब एक कार में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, धारीवाल शहर के बाईपास पर रिलायंस पंप के पास एक छोटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मंत्री की उपस्थिति में मारपीट शर्मनाक, कार्रवाई करे सरकार : जयराम ठाकुर

खुद कानून व्यवस्था हाथ में लेने वाले मंत्री पर कार्रवाई करें मुख्यमंत्री, संलिप्तता पर मंत्रिमंडल से हटाएं मीडिया कर्मियों के बीच बचाव से बची अधिकारियों की जान एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!