आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की मांगों को लेकर 25 जुलाई को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी

by

नवांशहर : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू की जिला महासचिव लखविंदर कौर की अध्यक्षता में नवांशहर में हुई । जिसमें पंजाब की उपाध्यक्ष कृष्णा विशेष रूप से पहुंचीं। इस दौरान उपाध्यक्ष कृष्णा ने कहा कि हम बार-बार सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर से मिल चुके है।

लेकिन आश्वासन देने के बावजूद हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है, उल्टा आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को एफआरएस करने के लिए धमकी भरे पत्र दिए जा रहे हैं, जिससे वर्कर्स और हेल्पर्स में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आंगनवाड़ी वर्कर्स को पोषण ट्रैकर ऐप चलाने के लिए मोबाइल फोन खरीदने हेतु रिचार्ज भत्ता राज्य सरकार को दिया है। अभी तक सरकार ने न तो फोन खरीदे हैं और न ही फोन चलाने के लिए रिचार्ज भत्ता दिया जा रहा है।


इसलिए संगठन ने 25 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में एक बड़ी रैली आयोजित करने और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री को एक ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला महासचिव लखविंदर कौर ने कहा जिला शाहीद भगत सिंह नगर से भारी संख्यां में 25 जुलाई को चंडीगढ़ में किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल होगी और इसके लिए ड्यूटियाँ लगा दी गई है।


आज की बैठक में जालंधर जिला अध्यक्ष निर्लेप कौर और जसवीर कौर ब्लॉक बंगा अध्यक्ष, और ब्लॉक अध्यक्ष इंदरजीत कौर, बलाचौर से सुरिंदर कौर, परमजीत कौर, कमलजीत कौर, सुखविंदर कौर, हरजीत कौर, रेलव कौर, संगीता देवी, रजनी बाला, सोमा महली, कुलविंदर कौर, रणवीर कौर आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीडब्ल्यूडी विभाग का अजब कारनामा : मूसलाधार बारिश मे बना दी सड़क

माहिलपुर के गांव नंगल ख़िलाड़िया व शेरपुर में बन रही सड़क का मामला माहिलपुर: यहां सड़क बनाते समय पीडब्ल्यूडी विभाग कई बातों का ध्यान रखा जाता है और अक्सर सड़क टूटने का मुख्य कारण...
article-image
पंजाब

महिला की जमानत खारिज :  बच्चों का अपहरण कर, उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार है आरोपी महिला

मोहाली  :   बच्चों का अपहरण करने और उसके बाद उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी महिला गुरलीन कौर की नियमित जमानत याचिका मोहाली अदालत ने खारिज...
article-image
पंजाब

पवन दीवान का केंद्र सरकार पर निशाना , पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर

सबका साथ, सबका विकास से अपनों का साथ, बाकियों का विनाश बना प्रधानमंत्री मोदी का नारा लुधियानाb: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी को...
article-image
पंजाब

5 पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार : आम आदमी पार्टी के यूथ नेता से खन्ना पुलिस ने

लुधियाना : खन्ना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के यूथ नेता दीपक गर्ग से 5 पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 26 जनवरी को आकाशदीप और पिंदरी नाम...
Translate »
error: Content is protected !!