आइमा में जलाशय के जीर्णोद्वार कार्य का डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास : राहत, पुनर्वास और विकास रहेगी विशेष प्राथमिकता: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री मुकेश अग्निहोत्री

by

आपदा की घड़ी में राज्यवासियों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्व
पालमपुर, 21 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार राहत, पुनर्वास तथा विकास पर विशेष प्राथमिकता देगी ताकि आम जनमानस को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। सोमवार को पालमपुर के आइमा में अमृत परियोजना के तहत एक करोड़ 15 लाख से जलाशय के जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भारी बारिश के चलते आठ हजार करोड़ का नुक्सान एवं 300 से अधिक लोग इस मानसून का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार युद्व स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम चला रही है और अपने स्रोतों से जो भी राज्यवासियों की सुरक्षा के लिए किया जा सकता है, वो किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों के पुनर्वास पर विशेष फोक्स किया जा रहा है, प्रभावित लोगों को त्वरित प्रभाव के साथ फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
जल शक्ति विभाग की सभी स्कीमों का अपडेट डाटा बेस होगा तैयार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में जल शक्ति महकमें की सभी योजनाओं का अपडेट डाटा बेस तैयार किया जाएगा जिसमें निर्माणाधीन योजनाओं को भी शमिल किया जाएगा ताकि परियोजनाओं की सुचारू मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके और जल शक्ति महकमें को सुदृढ़ बनाया जा सके। इसके साथ ही जल शक्ति विभाग के सभी भवनों के बारे में भी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं इसमें जल शक्ति के ऐसे भवनों की रिपोर्ट भी तैयार करने के लिए कहा गया है जो अभी उपयोग में नहीं लाए जा रहे हैं।
राज्य की पहाड़ियों के दरकने को लेकर भी वैज्ञानिक रिपोर्ट होगी तैयार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दौरान राज्य की पहाड़ियों के दरकने और भूस्खलन के कारण कई मकान ढह रहे हैं इसके साथ ही सड़कों पर भी मलबा एकत्रित हो जाता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों के दरकने को लेकर वैज्ञानिक रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी ताकि भविष्य में भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर मकान इत्यादि नहीं बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, पूर्व विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, विधायक यादवेंद्र गोमा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, मेयर पूनम बाली, डिप्टी मेयर अनीश नाग सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पहली बार बना ड्रैगन फ्रूट जैम : 500 से 5000 पौधों तक पहुंची खेती; किसानों को 50% सब्सिडी

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पहली बार प्राकृतिक ड्रैगन फ्रूट से जैम तैयार किया गया है। राज्य सरकार के प्रोत्साहन और उद्यान विभाग की तकनीकी मदद से किसान उच्च मूल्य वाली फसलों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने काजा में स्टार गेजिंग सुविधा का शुभारंभ किया….प्रदेश में एस्ट्रो टूरिज्म के नए अध्याय का शुभारंभ: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से जिला लाहौल-स्पीति के काजा में स्टार गेजिंग सुविधा का शुभारंभ किया। पर्यटन क्षेत्र में यह नवाचार पहल राज्य को एस्ट्रो-टूरिज्म गंतव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सौ फीसदी मतदान, सभी 52 मतदाताओं ने दिया वोट : विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग

शिमला : विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए मिसाल कायम की है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है, यहां कुल 52...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैंक की दो नई योजनाएं ‘एकमुश्त समाधान योजना’ और ‘उच्च घनत्व सेब बागान विकसित करने के लिए ऋण योजना’ शुरू 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बैंक की दो नई योजनाओं ‘एकमुश्त समाधान योजना’ और ‘उच्च घनत्व सेब...
Translate »
error: Content is protected !!