आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन

by

बद्दी, 16 जनवरी (तारा) : जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को अपने सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप संपन्न इस समारोह में गत वर्षों में उत्तीर्ण 78 पीएचडी छात्रों सहित स्नातकोत्तर और स्नातक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई। साथ ही, विभिन्न संकायों के टॉपर्स को भी स्वर्ण पदक और मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक पुरी ने अपने संदेश में कहा कि आईईसी यूनिवर्सिटी शोध और नवाचार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कटिबद्ध है। हमारे पीएचडी शोधार्थी सामाजिक समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पेटेंट, पुस्तकें और शोध पत्रों के प्रकाशन में गुणवत्तापूर्ण योगदान दे रहे हैं।

समारोह में मौजूद सभी प्राध्यापकों ने डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अर्जित ज्ञान को समाज हित में लगाने की प्रेरणा दी। अंत में, डॉ. प्रल्हाद गुप्ता ने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा डिग्री हासिल करने वाले हर विद्यार्थी को हार्दिक बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लेह पहुंची मनाली की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ : मनाली बाइक एसोसिएशन ने किया चक्का जाम

मनाली : लेह पहुंची मनाली की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ से गुस्साए मनाली बाइक एसोसिएशन ने सोमवार को चक्का जाम कर लद्दाख बाइकर एसोसिएशन मुर्दाबाद के नारे लगाए और सड़क पर चक्का जाम कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अक्स मेरा नजर तो आएगा’ का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया विमोचन

कांगड़ा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के रक्कड़ में मोनिका शर्मा सारथी की पुस्तक ‘अक्स मेरा नजर तो आएगा’ का विमोचन किया। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी/एसटी अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी ढंग से पालन करें सुनिश्चित – DC अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिनियम के अंतर्गत प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक, बजट सत्र में होंगी 18 बैठकें : सुख-आश्रय योजना के दिशा-निर्देशों को स्वीकृति

शिमला : महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के दिशा-निर्देशों को स्वीकृति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक मेंप्रदान की गई। 13 जनवरी को हुई मंत्रिमंडल की...
Translate »
error: Content is protected !!