आईजी की पत्नी व नाबालिग बेटे सहित करीब 15 सुरक्षाकर्मियों पर एफआईआर दर्ज

by

एएम नाथ। पिंजौर : हिमाचल प्रदेश के आईजी विमल गुप्ता के नाबालिग बेटे और करीब 15 सुरक्षाकर्मियों पर पिंजौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आईजी की पत्नी शालू गुप्ता को भी नामजद किया गया है।

यह एफआईआर अमरावती एनक्लेव निवासी महिला अनुपम धनवान की ओर से दर्ज कराई गई है। आरोप है कि आईजी के नाबालिग बेटे ने अपनी लाल-नीली बत्ती लगी बिना नंबर की स्कॉर्पियो उनकी थार गाड़ी के आगे लगा दी। इससे थार में बैठे उसके बच्चे डर गए और खुद को अंदर लॉक कर लिया। इस पर आरोपी ने बेसबॉल बैट से थार के शीशे तोड़ दिए।
विरोध करने पर आरोपी ने उस पर भी स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी की मां ने भी उनके साथ गाली-गलौज की। धमकी दी कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पीड़िता ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में ये आरोप लगाए
पिंजौर के अमरावती एनक्लेव निवासी अनुपम धनवान ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। बताया कि उसका पति मनीष धनवान और वह शनिवार देर शाम अपने बच्चे और उनके दोस्तों को अपनी थार गाड़ी में घुमाने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनका पीछा किया, जिस पर पुलिस की नीली लाइट लगी थी। गाड़ी हूटर बजा रही थी।
अनुपम का आरोप है कि स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने अपनी गाड़ी ने उनकी थार के आगे लगा दी। इसके बाद स्कॉर्पियो से एक लड़का उतरा, जिसके हाथ में बेसबाल बैट था। उसके साथ कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। आरोप है कि युवक ने आते ही उनकी थार गाड़ी पर वार करना शुरू कर दिया। इससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए।
अनुपम ने आगे बताया कि इसी दौरान एक महिला भी वहां आ गई, जो लड़के की मां थी। महिला ने आते ही उसके पति और बच्चों को खूब गालियां दी। इस दौरान युवक उनकी गाड़ी पर लगातार वार करता रहा। पति ने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई।
अनुपम ने आगे बताया कि थार का कांच टूटने पर आरोपी ने हाथ से उनके एक बच्चे की गर्दन को पकड़ लिया। बच्चे ने शोर मचाया तो पड़ोसी बाहर आ गए। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने गुंडागर्दी जारी रही। आरोपी ने अपनी गाड़ी से मुझे भी टक्कर मारने की कोशिश की।
अनुपम ने बताया कि आरोपी लड़का हिमाचल पुलिस के आईजी का बेटा है, जिसके साथ अन्य कुछ सुरक्षाकर्मी भी हथियारों के साथ मौजूद थे। यह सभी शराब पिए हुए थे। उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी।
अनुपम का आरोप है कि आरोपी पहले भी सोसाइटी के कई बच्चों के साथ मारपीट कर चुका है आरोपी अपने पिता के रसूख के चलते बच्चों के साथ मारपीट करता है। पीड़ित के अनुसार उसके बच्चे अरावली इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र है। वहां भी आरोपी उन पर रौब मारता रहता है।
पीड़ित के बच्चे के साथ खेलने वाले दूसरे बच्चों पर भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देता है। इस विषय में जब उसके माता पिता को सूचित किया गया तो उन्होंने हमें ही धमकाते हुए कहा कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
पंचकूला के अमरावती चौकी प्रभारी एसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 191 (3), 190,115(2), 126(2), 324(4), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Deputy Speaker Jai Krishan Singh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.6 : Punjab Vidhan Sabha’s Deputy Speaker and MLA from the Garhshankar constituency, Mr. Jai Krishan Singh Rauri, today formally inaugurated newly constructed link roads in various villages of the constituency, including Ghagon Rorhanwali,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नादौन-हमीरपुर-घुमारवीं-दिल्ली वॉल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में आयोजित चिट्टा विरोधी मेगा वॉकथॉन के उपरांत हिमाचल पथ परिवहन निगम की नादौन-हमीरपुर-घुमारवीं-दिल्ली वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 फरवरी को राइजिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर पहुंचेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

एएम नाथ। चंबा :   हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे राइजिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर (चंबा) पहुंचेंगे। इस दौरान वे स्कूल में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, क्रिकेट कोर्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छोड़ दें कांग्रेस हिमंत बिस्वा सरमा और मिलिंद देवड़ा जैसे नेता : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा और मिलिंद देवड़ा जैसे नेताओं को पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!