आईपीएस भगत सिंह को दी सीएम के ग्रह जिले हमीरपुर के नए एसपी : पदम चंद को पंडोह बटालियन भेजा

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने देर रात 2 आईपीएस के तबादला आदेश जारी किए है। आदर्श चुनाव आचार संहिता हटते ही सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर के एसपी हमीरपुर पदम चंद को बदल डाला है। सरकार ने आईएएस पदम चंद को अब कोमांडेंट तीसरी आईआरबी बटालियन पंडोह मंडी लगाया है।

वहीं कमांडेंट तीसरी आईआरबीएन बटालियन पंडोह एवं एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मंडी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे 2015 बैच के आईपीएस भगत सिंह को एसपी हमीरपुर लगाया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने देर रात आदेश जारी कर दिए है। भगत नेगी को बीते 22 मार्च को ही एसपी एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मंडी एडिशनल चार्ज दिया गया था। अब सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री के गृह जिला में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 11वां सत्र 16 फरवरी से : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधान सभा की चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 16 फरवरी, 2026 से शुरू होगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल की...
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सोलन में 05 दिवसीय एनसीसी शिविर आरम्भ

सोलन :  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर का 05 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरम्भ हुआ। शिविर का शुभारम्भ 1एचपीबीएन सोलन के लैफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार ने किया। यह जानकारी आज यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों और अन्य सुविधाओं के लिए देंगे बजट : सुनील शर्मा बिट्टू

फुटपाथ, हाई मास्ट, स्ट्रीट लाइट्स और रेन शैल्टर का भी करवाया जाएगा निर्माण एएम नाथ। हमीरपुर 16 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हमीरपुर बाईपास के साथ लगते...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर हुई चोरी, नकदी और जेवर गायब, जांच कर रही पुलिस

पंचकुला : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पंचकुला स्थित आवास को चोरों ने निशाना बनाया है, जिसमें नकदी और आभूषण गायब होने की खबरें हैं। यह घटना हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की सुरक्षा और ऐसी...
Translate »
error: Content is protected !!