आईसीडीएस परियोजना देहरा में ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

by

एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा |  एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) परियोजना देहरा के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ । समापन समारोह की अध्यक्षता एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए शून्य से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ पहल के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के अंतर्गत भी सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम सभाओं एवं पंचायत बैठकों में बच्चों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नशा विरोधी जागरूकता फैलाएं तथा अभिभावकों को सही मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ सामूहिक प्रयास और जन-जागरूकता ही इसका स्थायी समाधान है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा, खेल-आधारित शिक्षण, बच्चों की देखभाल तथा अभिभावकों को जागरूक करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सत्रों में व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की क्षमता संवर्धन पर विशेष बल दिया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा राजेन्द्र कुमार ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नवीन शिक्षण तकनीकों एवं पोषण संबंधी जानकारी से सशक्त बनाना था, ताकि जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में सांख्यिकी सहायक सुशील कुमार शर्मा , संबंधित विभागों के अधिकारी, पर्यवेक्षक तथा बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस पर हमला : परवाना नोट कराने गई पुलिस पार्टी पर ईंटों से हमला और तलवारें लेकर पीछे भागे :  दो महिलाओं सहित चार विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 13 जुलाई : सैला खुर्द पुलिस चौकी में एक शिकायत के संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए चौकी में हाजर होकर अपना पक्ष रखने के लिए परवाना नोट करवाने गए दो पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के नेता भारत में रहते, लेकिन भाषा पाकिस्तान की बोलते – ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तान हाथ कांग्रेस के साथ मिला हुआ : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। सुजानपुर : चौगान में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा चारों लोकसभा सीट जीतकर चौका और छह विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हादसा नहीं साजिश है महाकुंभ की भगदड़? ऐसे शुरू हुई थी पूरी वारदात

महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले मची भगदड़ ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IGMC शिमला में मरीज को पीटने वाले सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघव नरुला की सेवाएं समाप्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच हुए झगड़े के मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। निदेशालय...
Translate »
error: Content is protected !!