आईसी संजौली शाखा में 100 पदों के लिए 22 सितंबर को होगी कैंपस इंटरव्यू

by

एएम नाथ । शिमला : जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एलआईसी ऑफ इंडिया, शाखा संजौली, शिमला में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 22 सितंबर, 2026 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय, शिमला में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि महिला करियर एजेंट (MCA) के 50 नियमित पदों के लिए 10वीं पास महिला उम्मीदवार, जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष के बीच है, पात्र होंगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रथम वर्ष 7,000 रुपये, द्वितीय वर्ष 6,000 रुपये तथा तृतीय वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ प्रीमियम पर 28 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
इसी प्रकार रूरल करियर एजेंट (RCA) के 50 नियमित पदों के लिए 10वीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवार, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है, पात्र होंगे। इन पदों पर प्रथम वर्ष 5,000 रुपये तथा द्वितीय वर्ष 4,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ प्रीमियम पर 28 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदकों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं रिज्यूम साथ लेकर निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचना होगा।
साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की अंकतालिका, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण-पत्र तथा एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो अवश्य साथ लाएं।
अधिक जानकारी के लिए 9418467705 अथवा 9816083593 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा 6वें दिन भी रहा फ्री : 1.75 लाख से ज्यादा वाहन बिना टोल टैक्स दिए गुजर चुके

लुधियाना: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल पिछले 5 दिनों से बंद है। आज 6वें दिन भी किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 1.75 लाख से ज्यादा वाहन बिना टोल टैक्स...
article-image
पंजाब , समाचार

रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के साथ दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक समारोह संपन : एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता हरमिलन कौर बैंस और पीसीएस (जुडीसरी) में उत्तीर्ण रहे पवनप्रीत सिंह मुग्गोवाल ने समारोह में की वतौर मुख्य मेहमान शिरकत

गढ़शंकर : दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल गढ़शंकर और दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोहलरों माहिलपुर का वार्षिक समारोह का आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल गढ़शंकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध हुआ ठुस्स : खन्ना ….कहा, पंजाब में नशों की भेंट चढ़ रहे युवा, नशा तस्करों को पंजाब सरकार की ढील

होशियारपुर 08 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नेतृत्व वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध पूरी तरह ठुस्स हो चूका है।...
article-image
पंजाब

Shami Sapling to Be Planted

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 15 : This year, a rare coincidence falls on Shani Jayanti, as it coincides with Shanichari Amavasya. Internationally renowned vastu expert and author Dr. Bhupendra Vastu Shastri says that planting a...
Translate »
error: Content is protected !!