आखिर जम्मुहार स्कूल को अपना भवन नसीब हुआ

by
एएम नाथ। चम्बा :   जम्मुहार प्राथमिक पाठशाला  जो काफी समय से एक जम्मुहार मंदिर में चला हुआ था उसका अपना भवन काफी लंबे समय से बन कर तैयार हो गया था परंतु कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से यह शिक्षा विभाग के हैंडओवर नहीं हुआ था। करीबन तीस लाख रु० इसके ऊपर खर्च हो चुके थे। परंतु स्कूल को भवन नसीब न हुआ। हमें चुनावों के वक्त लोगों ने इस बारे बताया था। हमने सदन में इस बारे विभाग से इस बारे सवाल किया था उस वक्त स्थित के बारे पता चला। धन्यवाद करवा चाहूंगा पूर्व एडीएम चम्बा का जिन्होने सदन में ही स्कूल की मुरम्मत हेतु  दो लाख रु० देने का वादा भी किया और वादा निभाया भी। उसके बाद धन्यवाद बीडीओ मैहला रमनवीर चौहान , स्थानीय पंचायत प्रधान अनिल जी स्थानीय निवासी चैन लाल जी जिनकेे अथक प्रयासों से आज अच्छा भवन बन कर तैयार हुआ । विशेषत: धन्यवाद उनका जिन्होने भूमिदान की।
आज शिक्षा विभाग की टीम ओर विकास खण्ड मैहला की टीम, पंचायत की टीम और स्थानीय लोगों के साथ जाकर स्कूल का आखरी मौका किया। जो कमियां पिछले मौके के दौरान शिक्षा विभाग ने बताई थी उन सब कमियों को पूरा कर दिया है । आज इस भवन को शिक्षा विभाग के हैंडओवर कर दिया है। कल से ही नये भवन में कक्षाएं शुरु कर दी जायेंगी । इस प्रक्रिया के लिये स्थानीय लोगों ने जिला परिषद मनोज कुमार का धन्यवाद किया। वहीं मनोज कुमार ने बताया कि कल से कक्षाएं इस भवन में शुरु हो जायेंगी। जो वादा लोगों से किया था वो आज निभाया।
इस मौके पर शिक्षा विभाग से बीईओ हरदासपुरा दिनेश कुमार, खण्ड विकास कार्यालय से कनिष्ठ अभियंता विनय बिज, प्रधान अनिल राणा, एसएमसी की पूरी टीम मौजूद रही ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राम कुमार चौधरी ने गांव कावंटा उपरला का किया दौरा…लोगों की सुनी समस्याएं

पट्टा मेहलोग, 22 जनवरी (तारा) : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने वीरवार को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टा बाड़ियाँ के गांव कावंटा उपरला का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा रोधी अधिनियम, पोक्सो एक्ट और अन्य अधिनियमों से करवाया अवगत

हमीरपुर 20 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति बड़सर के सहयोग से ग्राम पंचायत सौर के कार्यालय परिसर में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इस शिविर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ।  शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान और सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक मलेंद्र राजन ने 155 मेधावी बच्चों को बाँटे टैब : प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए उठा रही कारगर कदम – विधायक मलेंद्र राजन

इंदौरा/ तलवाड़ा (राकेश शर्मा), 15 दिसम्बर : विधायक मलेंद्र राजन ने आज शुक्रवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा में आयोजित टैब वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यहां उन्होंने श्रीनिवासन रामानुजन...
Translate »
error: Content is protected !!