आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर 30 जनवरी तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान – एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान

by
ऊना, 15 दिसम्बर – आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को मध्यनज़र रखते हुए विधानसभा क्षेत्र – 44 ऊना में 30 जनवरी, 2024 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि लोक सभा चुनाव- 2024 को लेकर मतदाताओं को ईलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) तथा वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट टेªल बारे विशेष जागरूकता के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित मतदान केंद्र के मतदाताओं से इस विशेष जागरूकता अभियान में शामिल होने का आहवान किया तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी अधिक से अधिक लोगों को अभियान के तहत जागरूक करने को कहा।
एसडीएम ने बताया कि विशेष जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम का एक जागरूकता बूथ मिनी सचिवालय ऊना व उप तहसील मैहतपुर-बसदेहड़ा में भी लगाया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जखेड़ा में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर : DC जतिन लाल ने किया शुभारंभ : DC बोले….मानव शरीर एक मंदिर के समान, इसकी देखभाल करना अत्यंत आवश्यक

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के जखेड़ा में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क दंत जांच एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर रोटरी क्लब ऊना, रोटरी क्लब शिमला और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत बधाह प्रजाति की कलमें रोपित : रजनीश महाजन

वन अग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में बधाह की 2500 कलमें रोपित वन मंडल डलहौजी की पर्यावरण संरक्षण को लेकर सार्थक पहल चंबा, 6 दिसंबर : वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में क्रियान्वित किया जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 किलो हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ़्तार : गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद करके आ रहे थे: डीजीपी गौरव यादव  

चंडीगढ़ / फिरोजपुर, 13 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पीयू स्टूडेंट कौंसिल ने ली शपथ

चंडीगढ़  :  पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस स्टूडेंट्स कौंसिल (पीयूसीएससी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों प्रधान अनुराग दलाल, उप-प्रधान अर्चित गर्ग, सचिव विनीत यादव और संयुक्त सचिव जसविंदर सिंह राणा को कुलपति प्रो.  रेनू विग की उपस्थिति में...
Translate »
error: Content is protected !!