आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

by
चुनाव के ठीक पहले लोक लुभावन वादे कर प्रदेश की मातृशक्ति से साथ कर रही है धोखा
पहले विधान सभा चुनाव फिर लोक सभा चुनाव के पहले सम्मान निधि काफॉर्म भरवा रही है सरकार
एएम नाथ। शिमला :
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस चुनाव के समय प्रदेश के लोगों के साथ धोखा करके जन समर्थन हासिल करना चाहती है। इसीलिए चुनाव आते ही वह बड़ी-बड़ी बातें और घोषणाएं करती है, झूठी गारण्टियां देती है और चुनाव के बाद भूल जाती है। कांग्रेस को भूलना नहीं चाहिए कि झूठ और फ़रेब की राजनीति ज़्यादा दिन तक नहीं चलती है। कांग्रेस का भांडा फूट चुका है। प्रदेश के लोग कांग्रेस को जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। उस बार के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का पता ही नहीं चलेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने विधान सभा आम चुनाव के समय कांग्रेस ने हिमाचल में दस गारंटियां दी और उन्हीं झूठी गारंटियों के नाम पर सरकार में आई। उन गारंटियों में एक गारंटी प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए महीना देने की गारंटी भी थी। जिसके लिए कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की माताओं-बहनों से नक़ली फॉर्म भी भरवा लिए थे। सत्ता में आने के डेढ़ साल बाद तक सरकार ने कोई काम नहीं किया और जब चुनाव की तारीख़ एकदम नज़दीक आ गये तो बिना बजट में इस योजना का प्रावधान किए महिलाओं को फिर से 1500 रुपए देने की घोषणा कर दी और फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया है। आचार संहिता लगने के बाद भी कांग्रेस सरकार द्वार इस तरह के महिलाओं के साथ धोखा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने पहले  विधान सभा चुनाव के पहले प्रदेश की माताओं बहनों से महिला सम्मान निधि के फॉर्म भरवा रहे थे और अब जब लोक सभा चुनाव सिर पर है तो फिर से बिना बजट में योजना के लिए पैसों का प्रावधान किए ही फिर से फॉर्म भरवा रही है।  इसी से कांग्रेस सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा मातृ शक्ति से साथ फिर से धोखा करने के साथ आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग सब समझ चुके हैं इसलिए कांग्रेस के हथकंडे अब नहीं चलने वाले हैं। लोकसभा के चुनाव में सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी चल रही है। इसीलिए हिमाचल प्रदेश के लोग भाजपा को भारी बहुमत देगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में मनाया गया शताब्दी समारोह : महाविद्यालय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका- आशीष बुटेल

मंडी, 14 दिसंबर :  मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा की राजकीय संस्कृति महाविद्यालय सुंदरनगर हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सन 1923 में संस्कृत भाषा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम रद्द

एएम नाथ। चंबा, मार्च 12 : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जारी प्रवास कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में 25 वर्षो की सेवा उपरांत प्रवक्ता सुशीला कश्यप सेवानिवृत्त

बद्दी, 01 अप्रैल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी में बतौर प्रवक्ता के पद पर कार्यरत सुशीला कश्यप शिक्षा विभाग में 25 वर्ष की सेवा उपरांत मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। सुशीला कश्यप ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता हिमाचली खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी

एएम नाथ । धर्मशाला, 26 नवंबर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली से कांगड़ा यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा रही हिमाचल की बेटियों पुष्पा राणा,...
Translate »
error: Content is protected !!