आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचेगी सड़क : 300 लोगों का सपना होगा पूरा, खत्म होगी 6 किमी की पैदल चढ़ाई

by

पांगी घाटी के दुर्गम गांव कुलाल के लोगों की बरसों पुरानी मुराद होने जा रही पूरी

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत मिंधल के कुलाल गांव के निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। सड़क सुविधा के लिए तरस रहे यहां के करीब 300 ग्रामीणों का सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। कई सालों के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद आखिरकार गांव तक सड़क पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।


आपको बता दें कि हाल ही में करीब एक महीना पहले पांगी में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक के दौरान जनजातीय मंत्री ने इस सड़क का भूमिपूजन किया था। उसके तुरंत बाद ही विभाग ने मशीनरी मैदान में उतार दी है। कुलाल पुल से आगे करीब दो किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा भी कर लिया गया है। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही है, जिस पर विभाग करीब 2.98 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर रहा है।
कुलाल गांव घाटी का अंतिम गांव है, जहां करीब 300 लोगों की आबादी रहती है। अब तक सड़क न होने के कारण यहां के लोगों को कुलाल पुल से गांव तक पहुंचने के लिए करीब 6 किलोमीटर की बेहद कठिन और खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती थी। बीमारों को अस्पताल ले जाना हो या घर का राशन पहुंचाना हो, ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्राम पंचायत मिंधल की प्रधान भाग देई का कहना है कि सड़क बनने से ग्रामीण संपर्क की बाधाएं खत्म हो जाएंगी और लोगों को अपना घरेलू सामान घर तक पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि विभाग ने मार्च महीने तक सड़क को गांव तक पहुंचाने का सख्त लक्ष्य रखा है। अगर मौसम ने साथ दिया और ज्यादा बर्फबारी नहीं हुई, तो मार्च में ही इस सड़क का लोकार्पण कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग की जमीन बीच में आने के कारण वन अधिकार अधिनियम की मंजूरी में यह प्रोजेक्ट कई सालों से लटका हुआ था। अब तमाम बाधाएं दूर होने के बाद लोक निर्माण विभाग इसे प्राथमिकता दे रहा है ताकि ग्रामीणों का सफर आसान हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई में बालिकाओं को दिया आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश … आज की बेटियां किसी से कम नहीं : राजेश

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से आईटीआई चम्बा में मिशन हब के तहत किशोरियों को मासिक धर्म पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली व दुलैहड़ में : टीवी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ग्रामीण किए जागरूक

ऊना: 29 सितंबर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने टीवी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ग्राम पंचायत हरोली व दुलैहड़ में गीत संगीत और नुक्कड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष 7 जुलाई को मानसून तैयारियों की करेंगे समीक्षा : कुलदीप सिंह पठानिया का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

6 जुलाई को छिंज मेला चलमा के होंगे मुख्य अतिथि एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जुलाई से ज़िला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास...
हिमाचल प्रदेश

स्कूली बच्चों को शोषण व शारीरिक दंड बारे जागरूक करने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान : चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को हर विद्यालय व बाल गृह में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करना है अनिवार्य

शिमला 16 जून – जिला शिमला के सभी स्कूलों में बच्चों को शोषण व शरीरिक दंड बारे जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल...
Translate »
error: Content is protected !!