आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प का सुखमय बजट : डीसी अपूर्व देवगन मंडी ने अधिकारियों के साथ देखा बजट का सीधा प्रसारण, जिलावासियों ने भी डिजिटल माध्यमों से देखा लाइव प्रसारण

by
मंडी, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए पेश बजट को मंडी जिलावासियों ने आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प का सुखमय बजट करार दिया है। लोगों का कहना है कि बजट में आत्मनिर्भर हिमाचल के स्पष्ट रोडमैप के साथ ही संसाधन सृजन, युवा विकास और जन कल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने का मसौदा है। जिलावासियों का कहना है कि यह बजट प्रदेश और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का बजट है। लोगों ने इसे व्यवस्था परिवर्तन के नए दौर में हर वर्ग, हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के समग्र और समावेशी विकास का बजट कहा।
प्रशासनिक अमले ने दोहराई प्रतिबद्धता… सीएम के विजन को देंगे मूर्तरूप : 
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिले के सभी विभाग के प्रमुखों के साथ मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए जा रहे बजट का सीधा प्रसारण देखा। इसके लिए डीसी कार्यालय के वीसी कक्ष में विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन समेत सभी अधिकारियों ने सीएम के जन कल्याण और विकास के विजन को मूर्तरूप देने की प्रतिबद्धता दोहराई। पूरे प्रशासनिक अमले ने उन्नत, समृद्ध, सामर्थ्यशाली, आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विजन और अनवरत मिशन को आत्मसात कर नए लक्ष्यों को प्राप्त करने में नव उत्साह से जुटने की बात कही।
लोगों ने देखा बजट का लाइव प्रसारण, बोले…उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का बजट
वहीं मंडी जिले में लोगों ने विभिन्न डिजिटल माध्यमों से बजट का लाइव प्रसारण देखा। विधानसभा के यूट्यूब चैनल, मुख्यमंत्री कार्यालय के और सूचना एवं जन संपर्क विभाग के फेसबुक पेज तथा यूट्यूब चैनल समेत अन्य डिजिटल मंचों पर बजट के सीधे प्रसारण की व्यवस्था थी।
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा और रोजगार के प्रबंधों से उत्साहित युवाओं ने इसे लेकर अपनी खुशी जताई। बजट घोषणाओं से गदगद जोगिंदरनगर के देवराज और सरकाघाट के सुनील तथा सुंदरनगर की कनिका ने राजीव गांधी स्टार्टअप योजना में स्वरोजगार के अवसर तथा नई स्टार्टअप नीति से युवा विकास को नई मजबूती की बात कही। मंडी के बाड़ी गुमानू के लाभ सिंह ने दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए सीएम का धन्यवाद किया।
टकोली-कांगनी सब्जी मंडियों का होगा उन्नयन, एपीएमसी अध्यक्ष और किसानों ने जताया आभार
बजट में मंडी के टकोली और कांगनी में सब्जी मंडियों के उन्नयन की घोषणा के लिए एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया और जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने प्राकृतिक रूप से उगाए गेहूँ को 40 रुपये तथा मक्की को 30 रुपये प्रति किलोग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा के लिए भी सीएम को धन्यवाद कहा। इन निर्णय से जिले के किसानों बागवानों का सीधा लाभ होगा। वहीं लोगों ने कोटली और लडभडोल में फायर सब स्टेशन बनाने की घोषणा के लिए भी सीएम का आभार जताया।
सरकाघाट की रक्षा देवी ने मनरेगा दिहाड़ी में 60 रुपये की बढ़ौतरी करके दिहाड़ी 300 रुपये करने के निर्णय पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं बलद्वाड़ा की रेखा ने मनरेगा कामगारों को मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपये तक की सहायता देने के ऐलान के लिए सीएम का आभार जताया। बजट में आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय 12 हजार रुपये करने के लिए आउटसोर्स कर्मी गिन्नू, सुमित और सुरेश, प्रकाश तथा अजय समेत तमाम कर्मियों ने अपनी खुशी जताई।
टांडू के यशवंत सिंह समेत तमाम बुजुर्गों ने मुख्यमन्त्री सुख आरोग्य योजना चलाने तथा इसके जरिए 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी ऐसे वृद्धों, जोकि आयकर न दे रहे हों, को मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा के लिए सीएम का धन्यवाद किया। वहीं गोहर की ज्यूणी देव, नेरचौक की सत्यावती, प्रोमिला देवी समेत अनेक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनका मानदेय 10 हजार रुपये करने के लिए सीएम का आभार जताया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को विकास की बुलंदी तक पहुंचाने में जन-जन का योगदान: मुख्यमंत्री

ऊना। मुख्यमंत्री ने जय राम ठाकुर ने ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रमों की कड़ी में आज ऊना जिले के गगरेट में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने इन 75...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ :टेक्नीशियन पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप

पटियाला :  जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। राजिंदरा अस्पताल में सुरक्षा को लेकर लगातार डॉक्टरों की मांग के दौरान अब अस्पताल के कर्मचारियों ने ही जूनियर डॉक्टर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स ज्वालामुखी के होनहार विद्यार्थियों को विधायक संजय रत्न ने किया सम्मानित : विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी जरूरी – संजय रत्न

राकेश शर्मा, तलवाड़ा/ ज्वालामुखी :   विधायक संजय रत्न ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स ज्वालामुखी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ने प्रशिक्षित किये 24 प्रतिभागी : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत

एएम नाथ। कुल्लू, 18 मार्च : पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), पतलीकुहल, जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!