आदिधर्म सत्संग समागम में संत हीरा ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी मलोट द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी को समर्पित आदिधर्म सत्संग समागम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से भारी संख्या में संगतों ने भाग लिया। समागम में ऑल इंडिया आदिधर्म मिशन (रजि.) भारत के राष्ट्रीय प्रधान संत सतविंदर हीरा और गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी (रजि.) पंजाब की सदस्य संत बीबी पूनम हीरा पहुंचे।संत सतविंदर हीरा ने अपने प्रवचन में कहा कि गुरु रविदास महाराज जैसे महापुरुष सदा याद किए जाते हैं जिन्होंने अन्याय और अव्यवस्था का डटकर सामना कर मानवता, भाईचारे और समानता की मशाल जलाई। उन्होंने कहा कि जरूरत है कि समाज सतगुरु की वाणी से प्रेरणा लेकर एकता और भाईचारा स्थापित करे तथा शिक्षा के प्रकाश से अज्ञानता का अंधकार दूर करे।उन्होंने संगत से आह्वान किया कि हम सब मिलकर बाबू मंगू राम मुगोवालिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर और बाबू कांशी राम द्वारा शुरू की गई सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की क्रांतिकारी लहर को आगे बढ़ाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्ज्वल और खुशहाल बने।संत हीरा ने बताया कि बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही श्री खुरालगढ़ साहिब में बड़े स्तर के शैक्षिक प्रोजेक्ट आरंभ किए जाएंगे।इस अवसर पर प्रवीण कुमार प्रधान, राज कुमार उपप्रधान, संजीव कुमार सचिव, देश राज संरक्षक समेत बड़ी संख्या में संगतें उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेले पुरातन संस्कृति एवं देव परंपराओं को संजोए रखने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका – अनिरुद्ध सिंह

कैबिनेट मंत्री ने गुम्मा में आयोजित दो दिवसीय गुम्मा मेला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत* मेले को अगले साल से खंड स्तरीय मेले का दर्जा देने की कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 राउंड फायरिंग में मरा बदमाश : पंजाब में अब मॉल के बाहर गैंगवॉर,  मृतक गैंगस्टर जम्मू राजेश डोगरा उर्फ मोहन

मोहाली :   पंजाब में बीते कुछ समय से गैंगस्टरों का आतंक जारी है। मोहाली में पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के करीबी गीतकार बंटी बैंस पर हमला हुआ था। अब दिनदहाड़े गैंगवॉर हुई है, जिसमें...
article-image
पंजाब

मंडी गागल चैलचौक जंजैहली सड़क चौड़ीकरण को 137.40 करोड़ की मंजूरी : गडकरी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम को लिखा पत्र

एएम नाथ। शिमला : मंडी गागल चैलचौक जंजैहली एमडीआर सड़क के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 137.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। नितिन गडकरी द्वारा जयराम ठाकुर को...
article-image
पंजाब

पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास निगम के मुलाजिमों द्वारा दूसरे दिन भी मुकम्मल हड़ताल

होशियारपुर :  केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं मुलाजिम फेडरेशनों के आह्वान पर केंद्र सरकार की मजदूर, मुलाजिम व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल को लेकर पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास निगम...
Translate »
error: Content is protected !!