आनंद शर्मा व धनि राम शांडिल ने किया शिव बावड़ी मंदिर हादसे के घटनास्थल का दौरा : हादसे में प्रभावित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

by

शिमला, 31 अक्तूबर – पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनी राम शांडिल के साथ शिव बावड़ी मंदिर समरहिल के घटनास्थल का दौरा किया और इस त्रासदी में अपनों को खोने वाले लोगों के घर जाकर उनसे मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बँधाया।
आनंद शर्मा ने प्रभावित परिवारों के प्रति सांत्वना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार एवं कांग्रेस हर प्रकार से प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी जिसमें जानमाल का काफी नुकसान हुआ। इस दौरान उन्होंने प्राप्त मांगों को भी पूरा करने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनीत गौतम, जितेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेंट बिर्स स्कूल कुल्हाड़ीवाला में लोहड़ी का उल्लासपूर्ण आयोजन

स्कूल में प्रज्वलित की अग्नि, बद्दी, 12 जनवरी (तारा)  : क्षेत्र के प्रतिष्ठित सेंट बिर्स स्कूल कुल्हाडीवाला में लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 मई को आल इंडिया नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर कुल्लू में उपायुक्त ने एक बैठक का किया आयोजन

परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले निकलने का आग्रह एएम नाथ।  कुल्लू : आगामी 4 मई को आयोजित होने वाली ऑल इंडिया नीट -2026 प्रवेश परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों से भरे विमान : 15 फरवरी को एक विमान और दूसरा विमान 16 फरवरी को अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचेगा

नई दिल्ली : अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 119 भारतीयों को इस सप्ताहांत वापस लाया जाएगा। दो विमानों से इनके अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!