आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस आयोजित की गई मॉक ड्रिल : आपदा से निपटने की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल जरूरी: DC हेमराज बैरवा

by
हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने कहा है कि किसी भी तरह की आपदा या आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही आवश्यक प्रबंध एवं तैयारियां होनी चाहिए। तभी हम वास्तव में आपदा आने पर बचाव एवं राहत कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकते हैं। शुक्रवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित मॉक ड्रिल के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए एक सुनियोजित एवं प्रभावी योजना होनी आवश्यक है। डीडीएमए और सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों एवं संस्थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर आपदा प्रबंधन प्लान बनाए हैं, जिनमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। इन प्लान और आपदा से निपटने की तैयारियों की समय-समय पर समीक्षा एवं आकलन के लिए मॉक ड्रिल्स बहुत जरूरी होती हैं।
उपायुक्त ने बताया कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया उपायुक्त कार्यालय परिसर के अलावा जिले भर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों और अन्य परिसरों में भी होमगार्ड्स और अग्निशमन के दल ने मॉक ड्रिल्स करके विद्यार्थियों व अन्य लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक किया है। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों के माध्यम से भी जागरुकता अभियान चलाया गया है। अधिकारियों-कर्मचारियों और निर्माण कार्यों से जुड़े कामगारों के लिए भी कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में आपदा प्रबंधन प्लान के अनुसार सभी संसाधनों एवं प्रबंधों की नियमित रूप से समीक्षा करके इन्हें अपडेट करते रहें।
इससे पहले होमगार्ड्स एवं अग्निशमन विभाग के बचाव दल ने उपायुक्त कार्यालय भवन में बचाव कार्यों से संबंधित मॉक ड्रिल की, जिसका संचालन होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी के कमांडेंट सुशील कुमार ने किया। इस अवसर पर एडीसी मनेश कुमार, एसडीएम मनीष कुमार सोनी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें : 6 करोड़ 71 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिलान्यास व किया उद्घाटन

पालमपुर, 30 सितम्बर। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शनिवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 6 करोड़ 71 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान विक्रम बत्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में अभी तक लगभग 516 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन : प्रभावित परिवारों की सहायता में नहीं होगी कोई कमी – अनिरूद्ध सिंह

सोलन : प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा ज़िला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों की समुचित सहायता की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईएएस गंधर्व राठौर की कहानी अपने आपमें प्रेरणादायक

हिमाचल के अफसर से लव मैरिज, पिंक सिटी से नाता कभी ममता सरकार उनको रिलीव न करने के खिलाफ गई थी हाईकोर्ट एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल को अस्पताल पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से तीन दिन का और समय मांगा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश का पालन करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। डल्लेवाल पिछले 36...
Translate »
error: Content is protected !!