आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए सहयोग देने के लिए केंद्र का आभार : जयराम ठाकुर

by

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

2023 की त्रासदी में केंद्र सरकार ने 5100 करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक सहायता की,  राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से आपदा प्रभावितों को मिला हौसला

एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र और सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वह नाचन के सैंज पंगलियूर बागा गए, जहां पर आपदा की वजह से एक ही परिवार के नौ लोग शिकार हो गए। उनसे मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री भी बांटी।

उन्होंने कहा कि आपदा की वजह से लोगों को बहुत कठिनाई उठानी पड़ी है। हमें हौसला नहीं हारना है और फिर से उठ खड़े होने के लिए तत्पर रहना है। इसके बाद वे लोग थुनाग और बग्सयाड़ पहुंचे और आपदा प्रभावितों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की ओर उनका दुख दर्द साझा किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भरोसा दिलाया है कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और आपदा प्रभावित क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार भरपूर सहयोग करेगी। 2023 की त्रासदी में भी केंद्र सरकार द्वारा लगभग 5100 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की थी और 93000 घर पिछले वित्तीय वर्ष में हिमाचल प्रदेश को आवंटित किए गए हैं। आज भी आपदा के वक्त केंद्र सरकार द्वारा हर संभव सहायतादी गई। सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, एनडीआरफ, हैलीकॉप्टर तत्काल उपलब्ध करवाए गए। आगे भी केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है लेकिन केंद्र द्वारा भेजा गया पैसा राज्य सरकार के पास आता है इसलिए राज्य सरकार से आग्रह है कि वहसहायता प्रभावितों को ईमानदारी से राहत पहुंचाए।


जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के दौरे से हमारा हौसला और बढ़ा है। इस दौरान जगत प्रकाश नड्डा द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए जयराम ठाकुर द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा गया। इसके लिए उन्होंने नड्डा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आपदा बहुत बड़ी है। इससे निपटने के लिए बहुत बड़े सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा को इस त्रासदी देते हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा भी दिया और ज्यादा से ज्यादा मदद करने का आग्रह भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज लेकर मित्रों को घी पिला रहे मुख्यमंत्री, अविलंब जारी करें कर्मचारियों को डी.ए. और एरियर : जयराम ठाकुर

पेंशनरों और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा, विश्वासघाती और धोखेबाज है कांग्रेस सरकार चुनावों से पूर्व किये पक्की नौकरी के वादे और अब आउटसोर्स नौकरी की दे रहे सार्वजनिक मंचो से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला चंबा में वन आवरण से ढका है 2453 वर्ग किलोमीटर किलोमीटर क्षेत्र : वन संसाधनों के लिहाज से चंबा वन वृत्त समृद्ध एवं पोषित-अभिलाष दामोदरन,

एएम नाथ। चंबा 11 जुलाई  :   पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन के कारण देश और दुनिया में लगातार बढ़ रहा तापमान 21वीं शताब्दी की प्रमुख चुनौती है जिसकी रोकथाम के लिए जल, जंगल और जमीन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

17 जगह बादल फटे : 18 लोगों की मौत, 34 लापता

एएम नाथ : शिमला । प्रदेश में कल रात को 17 जगह बादल फटे हैं। मंडी जिले में 15, जबकि कुल्लू और किन्नौर जिले में एक-एक जगह बादल फटा है। मंडी जिले में बारिश,...
हिमाचल प्रदेश

खनन रक्षकों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 मई को प्रातः 9 बजे

एएम नाथ। चम्बा  :   उद्योग विभाग के भूवैज्ञानिक विंग में खनन रक्षकों की नियुक्ति के लिए शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 मई 2025 को सुबह 9 बजे पुलिस ग्राउंड बारगा जिला चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!