आप कांग्रेस के पंजाब में गंठबधन की अटकलों का अंत : अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी लोक सभा की सभी तेरह सीटों पर चुनाव : केजरीवाल ने मीटिंग के बाद कर दिया एलान – इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका

by

चंडीगढ़ : पंजाब की सभी 13 सीटों पर आप अकेले लोक सभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग में इस बात का ऐलान किया है। इस मीटिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कई और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के निवास पर हुए इस फैसले के बाद अब पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन की जो अफवाहे फैल रही थीं अब उन पर भी विराम लगल गया है। इंडी अलाइंस के तहत पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने की फैलाी अफवाहों के बाद राजनीति खूब गर्म हो गई थी।

बता दें कि, बीते सप्ताह दिल्ली में कांग्रेस और आप आलाकमान के बीच बैठक में पंजाब के बारे में कोई फैसला नहीं होने के बाद दोनों ही दलों ने प्रदेश इकाइयों को अपने स्तर पर तैयारी शुरू करने का इशारा कर दिया था।हालांकि दोनों दलों ने पंजाब में आपसी सहमति बनाने की उम्मीद को फिलहाल बरकरार रहने की बात कही है, लेकिन इसी दौरान सूबे में कांग्रेस और आप ने अपने स्तर पर सभी 13 लोकसभा सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।   इससे पहले आज ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। ममता बनर्जी ने बुधवार को ऐलान किया कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव के रिजल्ट आने के बाद ही कांग्रेस के साथ गठबंधन पर विचार करेगी। हालांकि कांग्रेस अभी भी कोशिश कर रही है कि, बंगाल में पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़े।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

92 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो गिरफ्तार : नैनवां के अजय कुमार से 47 ग्राम नशीला , गढ़शंकर के हरजीत सिंह से 45 ग्राम

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की मुहिम...
article-image
पंजाब

143 ग्राम नशीला पाउडर वरामद : दो युवक ग्रिफ्तार, एनडीपीएस एकट के तहत मामला दर्ज

तलवाड़ा(राकेश शर्मा  ) तलवाड़ा पुलिस ने दो अलग अलग मामलो में संलिप्त दो लोगों को काबू किया है ।सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की अगुवाई में भेड़ा गांव को जाती सड़क पर की गई नाकाबंदी के...
article-image
पंजाब

काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है – सांसद मनीष तिवारी

बंगा, 10, जून: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि काग्रेस पार्टी ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है। वह...
Translate »
error: Content is protected !!