आप के सरपंच की हत्या : गांव के पूर्व सरपंच ने तेजधार हथियारों से काट डाला

by

तरनतारन :  तरनतारन के गांव चीमा खुर्द में दिनदहाड़े हथियारों से हमला कर आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच गुभेज सिंह को हमलावरों ने मार डाला। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि आप पार्टी से संबंधित पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने अपने साथियों से मिलकर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। गांव चीमा खुर्द से संबंधित शरनजीत सिंह कांग्रेस के कार्यकाल दौरान गांव का सरपंच रह चुका है। बाद में उसने आप ज्वाइन कर ली। पंचायती चुनाव के दौरान शरनजीत सिंह ने पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने लिए आवेदन दिया, लेकिन गांव वालों की सहमति से गुरभेज सिंह के नाम चुना गया।

बता दें कि गुरभेज सिंह सेना से सेवानिवृत होकर समाज सेवा का कार्य करता था। जिसके कारण गुरभेज सिंह गांव में लोकप्रिय हो गया था। वह सरपंच बना तो पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने जमकर विरोध किया। एक ही पार्टी में होने के बावजूद दोनों के बीच आपस में छत्तीस का आंकड़ा रहा।  वीरवार की दोपहर को गांव के चोराहे में गुरभेज सिंह पर पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने साथियों से मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह से काट डाला। हमले में गंभीर घायल होने से सरपंच को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। डीएसपी (आई) जगजीत सिंह चहल मौके पर पहुंचे। सरपंच के भाई गुरचेत सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गैंगस्टर जैपाल भुल्लर के करीबी हरवीर सिंह सोहल को हथियारों सहित मोहाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,अमृतपाल सिंह उर्फ सत्ता हुए मौके से फरार

एसएएस नगर :  मोहाली पुलिस ने गैंगस्टर जैपाल भुल्लर के साथी हरवीर सिंह सोहल को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। हरबीर सिंह सोहल गीतकार एवं गायक भी हैं। पुलिस के मुताबिक जैपाल भुल्लर की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेपर लीक, भर्ती में देरी और निजीकरण के विरोध में छात्रों-युवाओं ने किया सोलन में प्रदर्शन : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उठाई मांग एएम नाथ। सोलन :  छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को सोलन में पुराने...
article-image
पंजाब

War against drugs : The evil

MLA made a special appearance in the awareness programme organised in ward 38 Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 4 : Under the de-addiction campaign being run by the Punjab government under the leadership of Chief Minister Bhagwant Singh...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मैहिंदवानी में लगा पक्का र्मोचा में 33वें दिन बिभिन्न संगठनों के नेतायों ने र्मोचे में पहुंच कर संघर्ष का किया सर्मथन

गढ़शंकर। हिमाचल प्रदेश में लगे साबुन उद्योग पर प्रदूषण फैलाने के आरोप में गांव मैंहिदवानी में लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी दुारा लगाए गए दिन रात के पक्के र्मोचे के 33वें दिन शाम...
Translate »
error: Content is protected !!