आप’ चंडीगढ़ को एक और झटका : इस्तीफाओं का सिलसिला जारी ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

by

एएम नाथ। चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ में इस्तीफाओं का दौर लगातार जारी है। पार्टी को एक और झटका देते हुए ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह (जे.जे. सिंह) ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जगजीवनजीत सिंह ने यह इस्तीफा ‘आप’ चंडीगढ़ यूनिट के अध्यक्ष विजय पाल सिंह को भेजे पत्र के माध्यम से दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि “अनिवार्य परिस्थितियों” के चलते वह पार्टी में चेयरमैन ग्रिवेंस कमेटी (सेल) के रूप में कार्य नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वह अपने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहे हैं। इस्तीफे के बाद पार्टी संगठन में एक बार फिर अंदरूनी हालात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल के दिनों में लगातार हो रहे इस्तीफों से ‘आप’ चंडीगढ़ की संगठनात्मक स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस इस्तीफे को लेकर पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी माहौल से पहले इस तरह के इस्तीफे पार्टी के लिए चुनौती बन सकते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जगजीवनजीत सिंह आगे किस राजनीतिक राह का चयन करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिगा ने दिया बच्ची को जन्म

गढ़शंकर: पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया और गढ़शंकर पुलिस कर रही है मामले की जांच। जानकारी मुताबिक गढ़शंकर के एक गांव से सिविल अस्पताल...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी को झटका : पूर्व उप महापौर अविनाश जॉली ने पार्टी से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल

अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक बड़ा झटका, अमृतसर के पूर्व उप महापौर अविनाश जॉली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को अमृतसर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की ऊना जिले को 260 करोड़ की सौगात ……हरोली में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री

बल्क ड्रग पार्क के 250 करोड़ रुपये के साइट विकास कार्य और 10 करोड़ के कामकाजी महिला छात्रावास का किया शिलान्यास रोहित जसवाल / एएम नाथ : हरोली I मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
article-image
पंजाब

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया : धान के खेतों में ड्रोन मिला, बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके)

फिरोजपुर : फिरोजपुर सीमा के पास बीएसएफ द्वारा एक ड्रोन की बरामदगी की गई है। बीएसएफ ने शाम के वक्त खुफिया सूचना के आधार पर चक भांगे वाला के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!