आप नेता जैन का जेल में मसाज करवाने का वीडियो वायरल : भाजपा प्रवक्ता ने मसाज करवाने की वीडियो की शेयर

by

वीडियो सामने आने पर डिप्टी सीएम सिसोदिया आए जैन के पक्ष में, बोले- जैन बीमार, डाक्टरों की सलाह पर फिजियोथेरेपी ले रहे

दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की भाजपा प्रवक्ता ने मसाज करवाने की वीडियो शेयर की है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी को स्पा-मसाज पार्टी कहा। वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तुरंत सत्येंद्र जैन के पक्ष में सामने आए। उन्होंने कहा कि जैन बीमार हैं और डॉक्टरों की सलाह पर फिजियोथैरेपी ले रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि तिहाड़ के वीडियो लीक कैसे हुए और भाजपा के पास कैसे पहुंचे। साथ ही उन्होंने भाजपा की तरफ से जैन की बीमारी का इस तरह मजाक बनाने को शर्मनाक बताया। बता दें कि दिल्ली की तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के चार वीडियो सामने आए हैं। ये वीडियो 13 से 21 सितंबर के बीच के बताए जा रहे हैं तथा इन्हें सीसीटीवी फुटेज बताया गया है। इन वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की पैर, सिर और बॉडी मजास कर रहा है। इसके अलावा ईडी ने भी कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है।
ये हैं वो चार वीडियो :
पहला वीडियो- 36 सेकेंड के इस वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने एक आदमी मंत्री के पैरों की मसाज कर रहा है। बेड पर लेटे हुए सत्येंद्र जैन कुछ पेपर देख रहे हैं। बिस्तर के पास रखी कुर्सी पर आराम का तकिया या मसनद भी दिखाई दे रहा है। उनके बेड पर भी आर्थोपेडिक पिलो जैसा तकिया नजर आ रहा है। एक तकिये पर रिमोट पड़ा है। कमरे में मिनरल वाटर की बोतलें भी दिख रही हैं।
दूसरी वीडियो- 26 सेकेंड के इस वीडियो में सत्येंद्र जैन आराम से बिस्तर पर लेटें हुए हैं और एक आदमी उनके पैर दबा रहा है। उनके कमरे में कुर्सी पर न्यूज पेपर या मैगजीन भी दिखाई दे रही है।
तीसरी वीडियो- 26 सेकेंड के इस वीडियो में सत्येंद्र जैन कुर्सी पर बैठे हुए हैं और एक व्यक्ति उनके सिर की मसाज कर रहा है। कमरे में एक जोड़ी जूते और एक जोड़ी चप्पलें नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भी उनके बिस्तर पर एक रिमोट दिखाई दे रहा है।
चौथी वीडियो- तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के चौथे वीडियो में चार लोग उनके कमरे में मौजूद दिखाई दे रहे हैं और मंत्री उनसे चर्चा कर रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति मंत्री की मसाज करने वाला है। वह उनके पैरों की मसाज कर रहा है। ऐसे ही एक और वीडियो है जिसमें जैन की हैंड मराज की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी, कहा- पंजाब को फिर से ‘स्वर्ण राज्य’ बनाना

चंडीगढ़: कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना ली है। उनकी इस घोषणा के बाद यह साफ हो गया है कि वे बीजेपी में शामिल...
article-image
पंजाब , समाचार

101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज महाराणा प्रताप चौक में किया गया स्थापित :देश के प्रति सर्मपण की भावना पैदा करता है तिरंगा – जिम्पा

होशियारपुर, 15 अक्टूबर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने रविवार महाराणा प्रताप चौक (प्रभात चौक) होशियारपुर में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर इसे देश के महान सपूत व वीर योद्धा महाराणा...
article-image
पंजाब

बेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

गढ़शंकर, 27 जनवरी : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी ने...
Translate »
error: Content is protected !!