आप नेता नितन नंदा पर फायरिंग : चंडीगढ़ के पूर्व DSP दिलशेर चंदेल पर लगे आरोप

by

श्री आनंदपुर साहिब : श्री आनंदपुर साहिब आम आदमी पार्टी के नेता नितन नंदा पर फायरिंग का मामला सामने आया है। उन्हें सिर में गोली लगने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है  आरोप है कि चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व डीएसपी दिलशेर चंदेल नितिन नंदा फायरिंग की है।

दरअसल, नितिन नंदा जब आनंदपुर साहिब में किसी समारोह में खाना खा रहे थे,  दिलशेर चंदेल पूर्व डीएसपी चंडीगढ़ पुलिस, राम कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनपर 3 गोलियां चलाई गईं। नितिन  जिनमें से एक गोली उनके सिर के पीछे लगी, जबकि 2 गोलियां उनके शरीर को छूकर निकल गईं।                   जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब नितिन नंदा एक समारोह में शामिल होने गए थे।  गोलीबारी की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया और मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।  घटना उस समय हुई जब नितिन नंदा अपने ही गांव में एक लड़की की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। वे जब खाना खा रहे थे, तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई। उस वक्त उनके साथ उनका गनमैन भी मौजूद था, जो खाना खा रहा था। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह भी उसी विवाह समारोह में मौजूद थे।

दोनों पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद : एसपी गोसल ने बताया कि यह घटना आपसी संपत्ति विवाद से जुड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौके से सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

डीएसपी दिलशेर का विवादों से नाता पुराना :  दिलशेर का विवादों से पुराना नाता रहा है। 11 अगस्त 2010 को सीबीआई ने दिलेशर को सब इंस्पेक्टर हंसराज और दो निजी व्यक्तियों सतवंत सेठी व उसके भाई जुझार सिंह सेठी के साथ पंचकूला के गगन गुप्ता से 40 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि यह रकम गगन गुप्ता के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के केस में हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट से नियमित जमानत दिलाने के नाम पर मांगी गई थी। हालांकि, 3 मई 2011 को सीबीआई की चार्जशीट में डीएसपी दिलशेर सिंह को क्लीन चिट दे दी गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में महिला सहित दो चिट्टे समेत गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की जब्त

एसआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई, 12.43 ग्राम हेरोइन के साथ युवक-युवती दबोचे एएम नाथ । सोलन :  जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक...
article-image
पंजाब

355 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : सीएम भगवंत मान ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अब तक 67,037 युवाओं को पूरी तरह मेरिट और ट्रांसपेरेंसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडी स्कूल को सीबीएसई मान्यता मिलने पर जताया आभार : सीबीएसई पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश अप्रैल से

पट्टा मेहलोग,25 फरवरी : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी मेहलोग को सीबीएसई पाठ्यक्रम का दर्जा प्रदान कर इसकी औप्रचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।अब...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने दलजीत अजनोहा से की विशेष बातचीत, अहम मुद्दों पर रखे विचार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा के साथ एक विशेष बातचीत में मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों...
Translate »
error: Content is protected !!