आप ने चारों सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित : चब्बेवाल से सांसद डॉ. राज कुमार के बेटे को और बरनाला से सांसद मीत हेयर के करीबी को बनाया उम्मीदवार

by
गढ़शंकर ।  पंजाब में आम आदमी पार्टी ने  चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इन चारों सीटों पर 13 नंवबर को मतदान होगा।
आप ने डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल, चब्बेवाल से ईशान चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। कांग्रेस, भाजपा और शिअद की तरफ से उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है।

चब्बेवाल से मैदान में उतारे उम्मीदवार ईशान चब्बेवाल आप सांसद डॉ राज कुमार चब्बेवाल  के बेटे है तो बरनाला से उतारे उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल संगरूर के सांसद मीत हेयर के क़रीबी दोस्त है। 

         पंजाब में विधानसभा सीट डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, बरनाला और चब्बेवाल में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर है। 28 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी। वहीं, 30 अक्तूबर को नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख है। वहीं, 13 नवंबर को चारों सीटों पर मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पोह महीने की बेमिसाल शहादतों को समर्पित दूध के लंगर लगाए

लुधियाना, 26 दिसंबर: दशमेश पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, माता गुजरी जी तथा उनके लिए दूध की सेवा करने वाले बाबा मोती राम मेहरा जी की पोह महीने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तोरुल एस रवीश ने किया डिग्री कॉलेज कुल्लू के प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण

कुल्लू 20 फरवरी :  कुल्लू जिला में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां आरम्भ हो गई है इसी के दृष्टिगत आज उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय कुल्लू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित – राजेश धर्माणी

एएम नाथ। सोलन :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा तथा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने और छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर पुलिस अधिकारियों को किया गया जागरुक

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से पुलिस लाइन में जागरुकता सैमीनार का हुआ आयोजन सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण होशियारपुर, 09 दिसंबर: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला...
Translate »
error: Content is protected !!