आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

by

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। कनाडा में रहने वाले बुजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह मूल रूप से लुधियाना के गांव घुमाण निवासी हैं। थाना सुधार पुलिस ने नछत्तर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, मामले की जांच एएसआई कुलदीप सिंह कर रहे हैं। नछत्तर सिंह इन दिनों कनाडा के मिसिसॉगा में हैं और सुधार पुलिस ने उसे भारत लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता गुरप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनका गांव सहौली जिला लुधियाना में है। गुरप्रीत कौर सुधार के घुमाण चौक स्थित नछत्तर सिंह की कोठी में रहती है। वह कोठी की देखरेख भी करती हैं। नछत्तर सिंह के साथ पारिवारिक रिश्ता है, इसी वजह से एनआरआई नछत्तर सिंह ने गुरप्रीत कौर को कोठी की देखरेख का जिम्मा दिया है।

गुरप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि नछत्तर सिंह उनपर बुरी नजर रखने लगा था। इस बारे गुरप्रीत कौर ने एनआरआई के बेटे संदीप सिंह को भी बताया था। 13 मई को नछत्तर सिंह शाम पांच बजे के करीब कोठी में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान उसने गुरप्रीत के साथ छेड़छाड़ की। गुरप्रीत ने विरोध किया तो नछत्तर सिंह वहां से चला गया। ने उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर बहुत प्रताड़ित किया है। गुरप्रीत कौर ने दावा किया कि उसके पास नछत्तर सिंह की फोटो और वीडियो भी हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर सबके सामने लाएंगी। NRI नछत्तर सिंह का अपने भतीजे राजू के साथ उक्त कोठी पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। NRI ने कोठी पर कब्जा बनाए रखने के लिए खुद ही गुरप्रीत कौर को इसकी संभाल का जिम्मा सौंपा था। नछत्तर सिंह ने इसके लिए गुरप्रीत कौर को बाकायदा पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी। बाद में कोठी को लेकर नछत्तर सिंह का गुरप्रीत कौर के साथ ही विवाद शुरू हो गया जो अदालत में विचाराधीन है। ताजा घटनाक्रम में गुरप्रीत कौर ने नछत्तर सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है।

बेटी की तरह मानता : मीडिया से फोन पर बातचीत करते हुए नछत्तर सिंह ने फोन पर बताया कि गुरप्रीत कौर उनकी कोठी पर कब्जा करना चाहती है। इसलिए उसने उनपर झूठे आरोप लगाए हैं। वे गुरप्रीत कौर को बेटी की तरह मानते हैं। उनका बेटा संदीप गुरप्रीत कौर को बहन मानता है। एनआरआई ने आरोप लगाया कि ये सारा खेल राजनीतिक के दम पर खेला जा रहा है। गुरप्रीत कौर ने कोठी कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान, गुरप्रीत कौर के पति विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और स्थानीय विधायक हाकम सिंह ठेकेदार से भी इस मामले में बात की थी, लेकिन उनकी कोई मदद नहीं की गई। उन्होंने पुलिस उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 312 ड्राइंग शिक्षकों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान : विद्यार्थियों को जापान के शिक्षण भ्रमण पर किया गया रवाना

शैक्षणिक सत्र के मध्य शिक्षकों की सेवानिवृित्त न करने पर किया जा रहा विचार  पुरानी पेंशन योजना नहीं होगी वापिसः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में...
article-image
पंजाब

शास्त्री बैडमिंटन हॉल को बंद करना खिलाड़ियों का भविष्य खराब करने के समान: पवन दीवान

इसका अक्टूबर महीने में होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट की तैयारियों पर पड़ेगा असर लुधियाना, 27 अगस्त: नगर निगम द्वारा शास्त्री बैडमिंटन हॉल को बंद किए जाने की खबरों और लोगों की शिकायतों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरे पति को अमेरिका से निकालो, वो वहां दूसरी शादी कर रहा ..पंजाब की महिला ने लगाई मदद की गुहार!

चंडीगढ । हर साल भारत से हजारों लोग विदेशों की ओर जाते है, कोई पढ़ाई के लिए, कोई नौकरी की तलाश में, तो कोई अपने परिवार के साथ बसने के लिए. लेकिन जरा सोचिए,...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau arrests former PNRC

Chandigarh/3 Augus /Daljeet Ajnoha :  The Punjab Vigilance Bureau (VB) has arrested Charanjit Kaur Cheema, former Registrar, Punjab Nursing Registration Council (PNRC), a retired Principal, Nursing Training School Gurdaspur and Dr. Arvinderveer Singh Gill,...
Translate »
error: Content is protected !!