आप सरकार की चार साल की उपलब्धियां भारी कर्ज, गैंगस्टरों और नशे का बढ़ना है : सुनील जाखड़

by

चंडीगढ़, 16 मार्च । पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में उसकी मुख्य उपलब्धि बढ़ता कर्ज और राज्य में गुंडागर्दी तथा नशे का फैलाव है।

जाखड़ ने यह टिप्पणी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के चार साल पूरे होने पर की। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने में नाकाम रही है और मुख्यमंत्री भगवंत मान गुंडागर्दी को अंतरराष्ट्रीय समस्या बताकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।

उनका कहना है कि राज्य के लोग सरकार के कामकाज की सच्चाई अच्छी तरह जानते हैं। जाखड़ के मुताबिक, रोज होने वाली आपराधिक घटनाओं की वजह से लोग डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों को फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं, जबकि सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि राज्य में सब कुछ नियंत्रण में है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि अगर सरकार के नशा कम करने या खत्म करने के दावे सही होते, तो पुलिस को गांवों में कमेटियां बनाकर लोगों से रात में पहरा देने की अपील नहीं करनी पड़ती। उनके अनुसार, यह स्थिति दिखाती है कि राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं।

जाखड़ एने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके ‘सुपर मुख्यमंत्री’ अब खनन से 20 हजार करोड़ रुपए की आय के अपने चुनावी वादे पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध खनन खुलेआम हो रहा है और सरकार यह बताने में नाकाम रही है कि इससे मिलने वाला पैसा आखिर कहां जा रहा है।

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का दावा किया था, आज उसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। जाखड़ ने सवाल किया कि क्या अब पार्टी उसी पैसे के सहारे चल रही है, जिसके खिलाफ वह पहले आवाज उठाती थी।

उन्होंने आगे कहा कि मुफ्त और सस्ती बिजली देने के नाम पर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को आर्थिक संकट की ओर धकेला जा रहा है। जाखड़ ने चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति जारी रही तो भविष्य में बिजली विभाग का निजीकरण भी हो सकता है। उनका कहना था कि अगर ऐसा हुआ तो उसका बोझ सीधे पंजाब के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा और लोग आज इसकी गंभीरता का अंदाजा भी नहीं लगा सकते।

जाखड़ ने सरकार के तथाकथित ‘शिक्षा क्रांति मॉडल’ पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सिर्फ इमारतों को रंगने से ही क्रांति आ जाती, तो गिरगिट को सबसे बड़ा क्रांतिकारी कहा जाता। उनका कहना था कि अगर आम आदमी पार्टी के नेताओं को सच में अपनी शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा होता, तो वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजते। उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब उनके अपने विधायक ही इस मॉडल पर भरोसा नहीं करते, तो आम जनता इससे कैसे प्रभावित होगी।

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है और कई विभागों में कथित तौर पर भ्रष्टाचार की दरें बढ़ गई हैं। जाखड़ के अनुसार, समाज का लगभग हर वर्ग मौजूदा सरकार से असंतुष्ट है।

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को उनका महंगाई भत्ता नहीं मिल रहा है और सरकार कृषि नीति को लागू करने में भी नाकाम रही है। जाखड़ ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों से जुड़े मुद्दों की जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर डाल रहे हैं, जबकि कृषि से जुड़े कई विषय राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गैंगस्टर के पांव में लगी गोली : पुलिस से बचकर भागने के लिए पुलिस पर कर दी थी फायरिंग, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में भी की फायरिंग

फिरोजपुर : तलवंडी भाई चौक पर शुक्रवार सुबह गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर गुरप्यार सिंह के पांव में गोली लगी है, पुलिस ने जख्मी हालत में गैंगस्टर को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद खन्ना ने तलवाड़ा विजिट का निमंत्रण आवास एवं विद्युत केन्द्री मंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिया

होशियारपुर 4 फरवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय आवास एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उन्हें तलवाड़ा की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उन्हें तलवाड़ा...
article-image
पंजाब

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने की मुलाकात

 मोगा  : पंजाब के मोगा से विधायक और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की सदस्य डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से...
article-image
पंजाब

बलजीत सिंह हुंदल बने डीएसपी, उच्च अधिकारियों ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बलजीत सिंह हुंदल को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर उन्हें पुलिस के उच्च अधिकारियों ने स्टार लगाकर सम्मानित किया। यह समारोह उत्साहवर्धक और...
Translate »
error: Content is protected !!