आप सरकार की नालायकी कारण हुआ सिद्धू मूसेवाला का कत्ल : निमिशा मेहता

by

गढ़शंकर :
भाजपा नेता निमिशा मेहता द्वारा मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के रोष स्वरुप गढ़शंकर में कैंडल मार्च निकाला गया। रोष मार्च के उपरांत संबोधित करते हुए भाजपा नेेता निमिशा मेहता ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री एवं पंजाब पुलिस के प्रमुख जिम्मेदार हैं। जिनके द्वारा सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी वापस लेने के उपरांत मीडिया में यह जानकारी सार्वजनिक की गई। उन्होंने कहा कि यह हमला आप सरकार की नालायकी का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि आज भले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एवं उनकी सरकार पीडि़त परिवार को दिलासे दे अथवा जांच करवाए परंतु वह एक मां को उसका पुत्र जीवित नहीं लौटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार अब अपनी नालायकी छुपाने के प्रयास में जुटी है परंतु इस समय पंजाब भर में इस कत्ल के वारदात को लेकर बड़ा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी गायक सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को सलाखों के पीछे देखना चाहती है और लोग इस मामले में इंसाफ लेकर ही रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभिजीत दीपके ने कहा था….इस्तीफा दो और विजेता दहिया ने कर दिया था इनकार..दोनों में क्या बात जानिए

नई दिल्ली :  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए एक महीने तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता विजेता दहिया को इस बीच अपनी कुर्सी से भी...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur News : मुकेरियां, दसूहा, गढ़शंकर, हरियाणा, गढ़दीवाला और उड़मुड़ टांडा में वोट मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पड़ेंगे : निकास कुमार

जिला प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम 6 नगर परिषदों में 80 वार्ड, कुल 118 बूथ और कुल 263 उम्मीदवार मैदान में वोटर कार्ड न होने...
article-image
पंजाब

Major Reforms in Punjab’s

Modern Education to Get a Boost from Schools to Colleges Chandigarh/Daljeet Ajnoha /August 21 : The Punjab Government is undertaking several significant reforms in school and higher education. Punjab Education Secretary Sonali Giri, IAS,...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में महात्मा बुध के जन्मदिवस के मौके पर भाषण मुकाबले करवाए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में एजुकेशन विभाग द्वारा महात्मा बुध का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के भाषण मुकाबले करवाए गए। मुकाबले में विद्यार्थी महेश नाफरा बीए.बीएड. भाग...
Translate »
error: Content is protected !!