आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल हुए बेहोश, डाॅ.स्वेमान सिंह ने जताई इस बात की चिंता

by
संगरूर ।  किसानों की मांगों मनाने को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज अचानक बेहोश हो गए।  बेहोशी की हालत में उनको किसान वलंटीयरों ने‌ हाथ पांव मस्लने शुरू कर दिए।
जब डल्लेवाल बेहोश हुए तो पंडाल में एक दम संनाटा छा गया था और चारों तरफ अफरातफरी मच गईं थीं। होश में आने बाद पंडाल में मुड़ शांति परती। करीब 10 मिनट बाद डल्लेवाल होश में आ गए।
डल्लेवाल का आमरण अनशन 24वें दिन भी जारी रहा। उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है, जिसके चलते डाॅ.स्वेमान सिंह की टीम और सरकारी डॉक्टरों की टीम किसान नेता की सेहत को लेकर चिंतित है। मिली जानकारी के मुताबिक, आज जब किसान नेता को प्रबंधन ने नहलाया तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया।
डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि वे श्री डल्लेवाल के स्वास्थ्य का ख्याल रख रहे हैं, स्थिति कभी भी आपात स्थिति जैसी हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत गंभीर होने पर वह अचानक उल्टी के कारण बेहोश हो गए और करीब 10 मिनट तक बेहोश रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वाईस चैयरमेन राकेश कुमार ने कहा सभी लगवाए कोविड वैकसीन

गढ़शंकर । काग्रेस के ओबीसी डिपार्टमेंट पंजाब के वाईस चैयरमेन राकेश कुमार ने आज कोविड वैकसीनेशन लगवाई और कहा कि कोरोना के बढ़ रहे मामले के चलते योगय लोगो को वैकसीनेशन करवानी चाहिए। क्योंकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता में बाप-बेटे ने तेजधार हथियार से व्यक्ति पर किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

एएम नाथ। चंबा : सिहुंता थाना के तहत एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले के दौरान व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाल किले के पास धमाके की कड़ी सुलझी, श्रीनगर के डॉक्टरों और कट्टरपंथियों का खतरनाक प्लान आया सामने

नई दिल्ली :  जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल का पता चला है जिसे ‘सफेदपोश’ (व्हाइट-कॉलर) लोग चला रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि कुछ डॉक्टरों कट्टरपंथी उपदेशकों ने मिलकर ‘अंसार...
Translate »
error: Content is protected !!