आम आदमी क्लीनिकों का डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया औचक निरीक्षण

by

आम आदमी क्लीनिक बागपुर, घोगरा व खुणखुण कलां में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
इलाज करवाने पहुंचे लोगों से ली फीडबैक, दवाईयों का स्टाक भी किया चैक
होशियारपुर, 03 अगस्त:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिले के तीन आदमी क्लीनिकों का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे कि स्वास्थ्य जांच, दवाईयां, टैस्टों व साफ सफाई आदि का जायजा लिया व मौके पर मौजूद लोगों से आम आदमी क्लीनिक की सेवाओं संबंधी फीडबैक हासिल किया। उन्होंने आम आदमी क्लीनिक बागपुर, घोगरा व खुणखुण कलां का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार को हिदायत जारी की कि आम आदमी क्लीनिकों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रुप से चलाने में कोई कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने इस मौके पर आम आदमी क्लीनिक में काम कर रहे स्टाफ की हाजिरी चैक की व स्टाफ को हिदायत की कि मरीजों को अच्छे माहौल के अंदर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएं। दसूहा उपमंडल के दौरे के दौरान एस.डी.एम दसूहा ओजस्वी अलंकार भी उनके साथ मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने औचक निरीक्षण के दौरान आम आदमी क्लीनिक में इलाज करवा चुके मरीजों का रिकार्ड चैक कर उनके साथ फोन पर भी बातचीत की और मरीजों की संतुष्टि पर आम आदमी क्लीनिक के स्टाफ की हौंसलाआफजाई भी की। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जिसका आम जनता को काफी लाभ पहुंचा है।
कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में आम आदमी क्लीनिक खोलने का उद्देश्य है कि लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और इन्हें अपने उपचार के लिए अस्पतालों की लाइनों में न लगना पड़े। उन्होंने कहा कि जिले में इस समय 43 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं और 15 अगस्त को गांव दारापुर में एक और आम आदमी क्लीनिक का लोकार्पण कर दिया जाएगा, जिसके बाद जिले में आम आदमी क्लीनिकों की संख्या 44 हो जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि 12 अगस्त तक आम आदमी क्लीनिक दारापुर का कार्य मुकम्मल कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि जिले के सभी आदमी क्लीनिकों में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस मौके पर उनके जिला प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद आसिफ भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब बीनेवाल पिपलीवाल दुआरा बीनेवाल में वॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित : पूर्व विधायक गोल्डी ने एक लाख रुपए की ग्रांट क्लब को देने की घोषणा की

बीनेवाल : यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब बीनेवाल पिपलीवाल दुआरा बीनेवाल में 21 वें वॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित किया। जिसमें पंजाब व हिमाचल प्रदेश की तीन दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विशेष अतिथि...
पंजाब

होला-महहला के पर्व पर कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया

  माहिलपुर/गढ़शंकर – होला-महहला के पर्व पर कुल हिंद किसान सभा के सदस्यों ने गढ़शंकर के दर्जनों गांवों में कृषि सुधार कानून की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया। कुल हिंद किसान सभा के महासचिव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

3 परीक्षाओं से गुजरेंगे हरियाणा में कांग्रेस की टिकट लेने के लिए प्रत्याशी : जानिए सर्वे में इतनी सीटें मिलने की संभावना

चंडीगढ़ | चुनाव आयोग ने हरियाणा में 14वीं विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. लोकसभा चुनावों में 5 सीटों पर जीत दर्ज कर उत्साहित नजर आ रही कांग्रेस पार्टी अब...
article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने टंडन की चुनौती स्वीकार की : राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस के लिए अपनी पेशकश को दोहराया

चंडीगढ़, 8 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन की राष्ट्रीय सुरक्षा पर चुनौती स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सहित किसी...
Translate »
error: Content is protected !!