आम आदमी पार्टी की धन्यवाद यात्रा पटियाला से शुरू : पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने यहां श्री काली देवी मंदिर में टेका माथा

by
पटियाला :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी पंजाब के नए प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की धन्यवाद यात्रा आज पटियाला से शुरू हुई। इस बीच पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने यहां श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका।
                          उपचुनाव में तीन सीटों पर बड़ी जीत के मद्देनजर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, हरजोत बैंस, समाना विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और पटियाला विधायक अजीतपाल सिंह कोहली भी मौजूद रहे और पार्टी को राज्य में नया अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष मिलने के बाद यह धन्यवाद यात्रा पूरे पंजाब में निकालने का निर्णय लिया गया है।
यह यात्रा पटियाला के काली माता मंदिर से शुरू होकर अमृतसर के दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर से होते हुए श्री राम तीर्थ मंदिर पर समाप्त होगी। इस संबंध में पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि यात्रा काली माता मंदिर से शुरू हुई है।
यह सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, दोराहा, लुधियाना, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर और करतारपुर साहिब होते हुए सचखंड दरबार साहिब पहुंचेगी। दुर्गयाना मंदिर जाने के बाद वाल्मीकि रामतीर्थ मंदिर में जाकर यात्रा समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में हुए उपचुनाव के दौरान मालवा, माझे और दोआब की जनता ने पार्टी को बड़ा फतवा दिया है। इसलिए पार्टी पंजाब की जनता को धन्यवाद देगी।
कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि पंजाब में आप सरकार के पिछले साढ़े तीन साल के काम को देखने के बाद लोगों ने यह जनादेश दिया है। साथ ही राजनीति में ‘अहंकारी’ होने वालों को सबक सिखाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीओजी दोआबा जोन द्वारा डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी को दिया मांगपत्र

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : जीओजी दोआबा जोन द्वारा डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी के साथ गढ़शंकर में मीटिंग की गई। जिसमें जालंधर, रूपनगर, होशियारपुर तथा नवांशहर जिलों के कमेटी सदस्यों तथा उनकी टीमों ने...
article-image
पंजाब

जिले में  352723 लोगों का हुआ टीकाकरण टीकाकरण, आज 5191 की हुई वैक्सीनेशन: अपनीत रियात

जिले के गांवों में कोविड टीकाकरण को लेकर जागरुकता बढ़ी, 7 गांवों ने 100 प्रतिशत कोविड टीकाकरण करवाया डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग के लिए स्वंय आगे आने की अपील...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जून से समय मांग रही हूं; प्रियंका गांधी ने भरी सभा में मांगा नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट, क्या मिला जवाब

नई दिल्ली : काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट मांग लिया। उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री से कहा कि वह पिछले...
article-image
पंजाब

स्कूल शिक्षा विभाग को मिड-डे-मील के रसोइयों के वेतन संबंधी कमेटी बनाने के वित्त मंत्री चीमा ने दिए निर्देश

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मिड-डे-मील कुक्ज़ यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग को हिदायत की कि वह शिक्षा और वित्त विभागों के अधिकारियों और...
Translate »
error: Content is protected !!