आम आदमी पार्टी की सरकार ने किए वादे पूरे नहीं किये- भुल्लेवाल राठां

by

गढ़शंकर, 25 सितम्बर: गढ़शंकर से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक सरदार सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां ने आज गढ़शंकर स्थित अपने कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक की। इस मौके उन्होंने संबोधित करते कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा चुनावों से पहले लोगों से किए वादे पूरे नहीं किये जा रहे। उन्होंने दोष लगाया की बीत क्षेत्र में अड्डा झुंजिया में उनकी सरकार के समय बना अस्पताल अब लोगों के लिए एक सफेद हाथी बनकर ही रह गया है। उन्होंने दोष लगाया कि आप सरकार ने वहां डॉक्टरी स्टाफ नियुक्त नहीं किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सरकार पर सवाल करते कहा कि वह बताएं कि 50 हजार करोड़ का कर्ज कहां खर्च किया जबकि लोगों से किए वादे तो पूरे ही नहीं किए गए। उन्होंने राघव चड्ढा की शादी पर भी पंजाब सरकार द्आ पंजाब का पैसा बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां के साथ तरलोक सिंह नागपाल, डा कृष्ण बद्धन, कुलवरन सिंह मोइला, महिंदर सिंह चाहलपुर, मोहन सिंह पनाम, नंबरदार जसकमल ढाडा, सुरेन्द्र सिंह पनाम, सुच्चा सिंह बिल्ड़ों, नंबरदार अवतार सिंह, सुरेन्द्र दारापुरी, गुरदयाल सिंह दुगरी व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को ही दीपावली उत्सव मान्य है: पंडित नरेश जोशी 

गढ़शंकर 13 अक्टूबर :  दीपावली की तिथि के संशय को दूर के लिए आज माता चिंतपूर्णी मंदिर नंगल रोड़ गढ़शंकर में पंडित नरेश जोशी की अध्यक्षता में ने गढ़शंकर के समूह मंदिरो के पुजारीयो...
article-image
पंजाब

8 मार्च को गढ़शंकर से बड़ी संख्या में बिभिन कर्मचारी संगठनों के कार्यकर्ता विधानसभा के घेराव के लिए चंडीगढ़ जायेगे

गढ़शंकर l पंजाब पंजाब सवारडीनेट सर्विसेज फेडरेशन की एक विशेष बैठक गुरनाम सिंह हाजीपुर व बलवंत राम के नेतृत्व में गढ़शंकर ब्लॉक स्थित गांधी पार्क में और पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई।...
article-image
पंजाब

अमृतसर में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के खिलाफ दलित संगठनों का विरोध प्रदर्शन

अमृतसर :   गणतंत्र दिवस पर बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के एक व्यक्ति के प्रयास के खिलाफ सोमवार को दलित संगठनों ने अमृतसर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!