आम आदमी पार्टी के बाड़ियां कलां सर्कल इंचार्ज पर हुए जानलेवा हमले में बेटे व पत्नी घायल

by
आम आदमी पार्टी नेता ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल।
 माहिलपुर – आम आदमी पार्टी हल्का चब्बेवाल के बाड़ियां कलां सर्कल इंचार्ज सुखवंत सिंह खालसा पर स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर होकर आए तीन हमलावरों ने उस वक्त जानलेवा कर दिया जब वह अपनी खालसा वस्त्र भंडार पर बैठे हुए थे। इस दौरान हल्ला सुनकर आए लोगों को देखते हुए हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिलासपुर गांव की ओर फरार हो गए सिविल अस्पताल माहिलपुर में दाखिल सुखवंत सिंह खालसा ने बताया की वह बाड़ियाँ कलां में बीस साल से खालसा वस्त्र नाम पर दुकान कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी की इस सर्कल का इंचार्ज है। उसने बताया कि मोटरसाइकिल पर आए तीन हमलावरो ने करीब 12 बजे उनकी दुकान पर पुहंचकर उनपर हमला बोल दिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उसका बेटा जसकरन सिंह व पत्नी परमजीत कौर उसके लिए खाना लेकर आए तो उन्होंने हमलावरों को देखकर हल्ला मचा दिया इस दौरान आसपास के दुकानदार इकट्ठा हुए तो तीनों हमलावर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिलासपुर गांव की ओर फरार हो गए। सुखवंत सिंह खालसा ने बताया कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नही है और वह अपने पार्टी की गतिविधियों के लिए इलाके के लोगों में जाने जाते हैं और हमलावर अज्ञात थे। इस दौरान आप नेता की खबर लेने सिविल अस्पताल पुहंचे मोहनलाल चित्तो व हल्का चब्बेवाल के इंचार्ज व सरपंच हरमिंदर सिंह संधू ने इलाके की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में पुलिस नाम की कोई चीज नहीं है और इलाके में गुंडाराज चल रहा है उन्होंने मैली गांव में माइनिंग माफिया की शिकायतकर्ता संदीप कुमार पर हुए हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि हल्के की पुलिस का गुंडा अनसरो पर कोई भय नहीं है वह जब यहां चाहे लोगों पर हमला कर रहे हैं।
करेंगे करवाई….एसएचओ चब्बेवाल।
इस संबंध में एसएचओ चब्बेवाल परदीप कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि वह इसकी जांच करेंगे व आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलवार का नाड़ा खोलना अश्लील हरकत नहीं, ‘रेप के आरोप जैसा : SC ने पलटा HC का फैसला

नई दिल्ली : यौन अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और कानूनी व्याख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और नजीर पेश करने वाला फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रोड्यूसर संग सोना होगा…..वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित से हुई गंदी डिमांड, बोलीं- बड़े सपने है तो…

नई दिल्ली : बिग बॉस फेम दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित बीते कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं. चंद्रिका का पति युमग गेरा संग विवाद और मिस्ट्री मैन संग अफेयर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

25 वर्षीय युवक मौत : ट्रेक्टर ट्राली के पलटने ट्रेक्टर चालक की टायरों के नीचे आने से मौत हुई

गढ़शंकर : गांव कालेवाल बीत के निकट देर रात करीब दो वजे ट्रेक्टर ट्राली के पलटने ट्रेक्टर चालक की ट्रेक्टर ट्राली के टायरों के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

कोकोवाल मजारी से चलाई जा रही अैबूलैंस सेवा के लिए राणा राम लुभाया ने दिए दस हजार

गढ़शंकर: सिद्ध योगी आसरा वैल्फेयर सुसायिटी कोकोवाल मजारी दाुरा मरीजों की सहुलियत के लिए चलाई जा रही अैबूंलैस सेवा के लिए समाज सेवी राणा राम लुभाया ने दस हजार रूपए आर्थिक सहायता प्रदान की।...
Translate »
error: Content is protected !!