आम आदमी पार्टी ने तीन साल बाद एक बार फिर महिलाओं से की वादाखिलाफी : भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को दी जा रही सम्मान राशि -निमिशा मेहता

by

गढ़शंकर- गढ़शंकर से भाजपा हलका इंचार्ज निमिशा मेहता ने पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए बजट के बारे में बोलते हुए कहा है कि महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा करने वाली पार्टी अपनी सरकार के तीन साल बीत जाने के बाद भी अपनी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है, जोकि पंजाब की महिलाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है। निमिषा मेहता ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं से किए गए वादे के अनुसार हर महीने उनके खातों में 1500 से 2100 रुपये तक दिए जा रहे हैं।
दिल्ली राज्य में हाल ही में गठित भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादे के अनुसार 8 मार्च को महिलाओं को 2500 रुपये मासिक भत्ता देने की घोषणा की है। इस कार्य के लिए बजट में 5100 करोड़ रुपए की निश्चित राशि की घोषणा भी की गई है। निमिषा मेहता ने कहा कि अगर भाजपा सरकारें महिलाओं की पीड़ा समझती हैं तो आम आदमी पार्टी पंजाब में गारंटी देने के बावजूद अपने वादे से क्यों भाग रही है? यदि भाजपा सरकारें विभिन्न राज्यों में महिलाओं-बहनों से किए गए वादे पूरे कर रही हैं, तो फिर आम आदमी पार्टी पंजाब में गारंटी देने के बावजूद अपने वादे से क्यों भाग रही है?
निमिशा मेहता ने कहा कि पंजाब की आधी आबादी महिलाओं की है और पंजाब सरकार द्वारा उनसे किए गए वादों को पूरा न करना यह दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी सरकार भोली-भाली महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं समझती और इसके विपरीत उनकी जरूरतों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
निमिषा मेहता ने कहा कि महिलाओं के प्रति आम आदमी पार्टी का यह व्यवहार उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में महंगा पड़ेगा और महिलाएं-बहनें भाजपा की महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए भाजपा को वोट देंगी और पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में शिक्षा विभाग ने छात्रों के शिक्षण कौशल और सर्वोत्तम टीचिंग एड के लिए करवाए मुकाबले

गढ़शंकर,  20 जनवरी: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिं डा. अमनदीप हीरा के नेतृत्वकर्ता एवं शिक्षा विभाग के प्रमुख डाॅ. संघा गुरबख्श...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में गांधी जयंती मौके विभिन्न सख्शियतों द्वारा डा. जसजीत सिंह सैनी का सम्मान

गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : गांधी जयंती के अवसर पर, डॉ. जसजीत सिंह सैनी नीरो और स्पाइन सर्जन ढाहां क्लेरां को समाज में उनकी अच्छी सेवाओं के लिए गढ़शंकर के बुद्धिजीवियों और प्रमुख हस्तियों द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोचिंग सेंटर बेसमेंट में 3 छात्रों की मौत पर बड़ा एक्शन : LG वीके सक्सेना ने 2 अधिकारियों पर कार्रवाई को दी मंजूरी

नई दिल्ली : दिल्ली में जुलाई 2024 में ओल्ड राजेन्द्र नगर स्थित राउज कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में 3 छात्रों की मौत के मामले में अब फायर विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!