आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले लड़ेंगी लोकसभा चुनाव : केजरीवाल ने पंजाब में घर-घर राशन योजना लांच करने पहुंचे थे

by

नई दिल्ली  : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में घर-घर राशन योजना लांच करने पहुंचे तो साफ कर दिया कि वे पंजाब में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। रैली में उन्होंने अपनी इंडिया गठबंधन की साथी कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होगा। शनिवार को खन्ना में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि फरवरी के अंत तक पंजाब की सभी 13 सीटों समेत चंडीगढ़ सीट पर आप के प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमत्री अरविन्द केजरीवाल आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ घर-घर मुफ्त राशन योजना को लांच करने पंजाब आए थे। खन्ना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के दौरान केजरीवाल ने लोगों से कहा कि दो साल पहले आपने आशीर्वाद दिया था। हमें 117 सीटों में से 92 सीटें दीं। आपने पंजाब में इतिहास रचा। आज मैं फिर से हाथ जोड़कर आपका आशीर्वाद चाहता हूं। दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होंगे। पंजाब में 13 (लोकसभा) सीटें हैं, एक चंडीगढ़ है। कुल 14 सीटें होंगी। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले 10-15 दिनों में आम आदमी पार्टी इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह आपने दो साल पहले हमें आशीर्वाद दिया था, उसी तरह इन सभी 14 सीटों पर पार्टी को जीत दिलाएं।   दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भगवंत मान सरकार की भी प्रशंसा की और कहा कि मान सरकार ने पिछले दो साल में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर मैं आज आपसे पूछूं कि कांग्रेस ने इतने साल तक शासन किया। मुझे एक अच्छा काम बताएं जो कांग्रेस ने किया हो। आपको याद नहीं होगा। अगर मैं आपसे पूछूं कि अकाली दल ने इतने साल तक शासन किया तो बताइए। आपको याद नहीं होगा।

‘तुम जितने समन भेजोगे, हम उतने स्कूल बनाएंगे :  केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 सालों में कई पार्टियों की सरकार आई लेकिन राशन की चोरी बंद नहीं हुई।  चोरी बंद हो सकती थी लेकिन उनकी नियत खराब थी. राशन चोरी करने वाले यह नेता थे और यह पार्टियों चोरियां करती थी. राशन चोरी करके ये चुनाव लड़ा करते थे। अब पंजाब में ईमानदार सरकार आई है। आज पवित्र धरती से घर-घर राशन योजना शुरू हो रही है. अरबो रुपए का काला धंधा इस देश में चल रहा था, आज उस काले धंधे को रोकने की शुरुआत हुई है। आगे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब तक राशन लेने के लिए धक्के खाने पड़ते थे, लेकिन घर-घर राशन योजना के तहत जो आटा दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री खाते हैं, वही आटा आपको पैक करके हर महीने घर में आकर दिया जाएगा।

केजरीवाल का केंद्र सरकार पर निशाना :  वहीं केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में घर-घर राशन योजना लागू करने की कोशिश की लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने हमारी योजना बंद कर दी।   मुझे बहुत दुख हुआ, फिर एक रात को भगवान मेरे सपने में आए। भगवान ने मुझसे कहा कि अरविंद तू चिंता मत कर, अच्छा काम कर रहा है तेरी राशन की योजना एक न एक दिन हम जरूर लागू करवाएंगे. और ऊपर वाले ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बना दी।   केजरीवाल ने कहा कि यह घर-घर राशन योजना पंजाब तक सीमित नहीं रहने वाली है।   आज से 5 से 10 साल के अंदर एक न एक दिन आएगा, जब पूरे देश के अंदर यह योजना लागू होगी।  किसी पार्टी, किसी नेता की हिम्मत नहीं है, इस योजना का कोई रोक नहीं सकता. एक दिन देश के हर घर में मुफ्त राशन योजना चालू होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा बजट की प्रतियां फूंक कर रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के फैसले के तहत डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डी.टी.एफ.) की प्रांतीय कमेटी के फैसले के अंतर्गत 2 से 4 जुलाई को पंजाब सरकार के पेश किए पहले बजट...
article-image
पंजाब

Former Chairman SC Commission Rajesh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : Today, Rajesh Bagha, former Chairman of SC Commission Punjab and Vice President of BJP Punjab, has congratulated the country’s successful Prime Minister Shri Narendra Modi ji, the country’s Home Minister...
पंजाब

बहला-फुसला कर लडक़ी ले जाने के मामले में पर्चा दर्ज

बंगा : थाना सदर पुलिस ने नाबालिगा को बहला फुसला कर  घर से भगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिगा के पिता ने...
article-image
पंजाब

आप के सरपंच के भाई की हत्या : हमलावरों ने दिनदहाड़े दागी गोलियां, एक दिन पहले दी थी धमकी, आरोपी फरार

गुरदासपुर : गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी (आप) सरपंच के भाई की हत्या से सनसनी फैल गई है। सरपंच के भाई की हत्या का आरोप एक फौजी पर लगा है। गुरदासपुर के थाना कलानौर...
Translate »
error: Content is protected !!