आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक आयोजित

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति ने 32 लाख 10 हजार रुपये का बजट पारित किया है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को समिति की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में रोगी कल्याण समिति द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान रोगियों को विभिन्न सुविधाएं देने पर व्यय व अर्जित आय के ब्यौरे पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति हमारे पारंपरिक उपचार प्रणाली का अहम हिस्सा है। उन्होंने आयुष विभाग ऊना को मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कारगर कदम उठाने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस पारम्परिक आयुर्वेदिक पद्धति का लाभ मिल सके। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधाओं के विस्तार और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को भी कहा।
बैठक में जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा रोगियों को ओपीडी, आईपीडी लैब, आयुष्मान भारत, हिमकेयर की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ द्वारा अस्पताल में रोगियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में 1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी, 2025 तक ओपीडी में कुल 17,400 मरीजों का उपचार किया गया है। चिकित्सालय लैब के जरिए 3,39,907 रूपये से 824 मरीजों के निशुल्क टेस्ट किए गए। आइपीडी में 3,477 रोगियों का ईलाज़ किया गया तथा आयुष्मान और हिमकेयर के तहत कुल 228 रोगियों का उपचार किया गया है। क्षारसूत्र में 757 रोगियों तथा पंचकर्म में 2003 रोगियों का उपचार किया गया है।
बैठक में सीएमओ ऊना संजीव वर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ किरण शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, सीपीओ संजय संख्यान, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की ऊर्जा विभाग की बैठक की अध्यक्षता : सौर ऊर्जा स्थापित करने की योजना की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ आज यहां आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की और प्रदेश में सौर ऊर्जा योजनाओं की रूपरेखा जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस की चिकित्सा सुविधा के साथ रेफरल की सुविधा प्रदान करने का निर्णय

जिला सैनिक बोर्ड चंबा की अर्धवार्षिक बैठक आयोजित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला सैनिक बोर्ड चंबा की अर्धवार्षिक बैठक गत देर सांय आयोजित की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

48 आईटीआई प्रशिक्षुओं ने किया मतदाता बनने के लिए आवेदन

मंडी, 3 जनवरी। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से पात्र 48 आईटीआई प्रशिक्षुओं ने आवेदन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दंपति ने 2.25 लाख में बेचा 3 दिन का मासूम : बहादुरगढ़ पुलिस ने किया रेस्क्यू …अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

झज्जर / फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट जिले के एक दिहाड़ी मजदूर दंपति द्वारा अपने महज तीन दिन के नवजात बेटे को सवा दो लाख रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।...
Translate »
error: Content is protected !!