आयुर्वेदिक चिकित्सालय में विभिन्न सेवाओं के शुल्क निर्धारण को मंजूरी

by

लोगों की सुविधा के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश

जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म पाठशाला सहित विभिन्न कार्यों के लिए बजट स्वीकृत

एएम नाथ। चंबा
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति के तहत गवर्निंग बॉडी की बैठक उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सालय की विभिन्न गतिविधियों, वित्तीय मामलों और रोगियों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने संस्थान की आय के साधनों को बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों की सुविधा के दृष्टिगत नगर परिषद चंबा के सहयोग से जिला मुख्यालय सहित विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को उनके घर-द्वार के समीप स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के तहत 11 लाख 43 हजार रुपये की राशि के लिए पूर्व में ली गई अनुमति को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त लंबित 1 लाख 46 हजार रुपये की भुगतान राशि से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
गवर्निंग बॉडी ने रोगी पर्ची शुल्क और स्वर्णप्राशन शुल्क निर्धारित करने के साथ विभिन्न सेवाओं के शुल्क में वृद्धि के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया। इसके तहत रोगी पर्ची शुल्क 10 रुपये, सात दिन के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र का शुल्क 200 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र 100 रुपये, फूड हैंडलर मेडिकल फिटनेस एवं गन लाइसेंस 180 रुपये, स्वर्णप्राशन 30 रुपये तथा फर्स्ट एड कोर्स के लिए मेडिकल फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई।
संस्थान में किए जाने वाले 15 प्रकार के रक्त जांच परीक्षणों के निर्धारित शुल्क को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में पंचकर्म पाठशाला निर्माण के लिए 3 लाख, लैब अभिकर्मक के लिए 1.50 लाख, आवश्यक सामग्री के लिए 1.48 लाख, विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 2.20 लाख, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के लिए 1.35 लाख तथा साफ-सफाई व्यवस्था के लिए 5 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने स्वागत संबोधन किया, जबकि चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलविंदर संधू ने संस्थान से संबंधित जानकारी साझा की। कार्यवाही का संचालन डॉ. दीपिका ने किया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रेखा कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी सहित गवर्निंग बॉडी के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन 22 अगस्त को : ‘रेड रिबन क्लबों’ का संचालन करने वाले जिले के 14 शिक्षण संस्थानों के 17 से 25 आयु वर्ग के 84 विद्यार्थी भाग लेंगे – ADC महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित भदसाली। ऊना, 17 अगस्त. ऊना में एचआईवी और एड्स के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 22 अगस्त को 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में करोड़ों के राजस्व घोटाले का मामला एक बार फिर से गर्माया : कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर जवाब तलब

बद्दी। हिमाचल के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में करोड़ों के राजस्व घोटाले का मामला एक बार फिर से गर्मा गया। इस मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका का कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस अधिकारी को वर्दी में ही देना होगा लेक्चर …नवंबर माह हर स्कूल में होगा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान – DC अनुपम कश्यप

एएम नाथ। शिमला : जिला स्तरीय एनकॉर्ड नार्को समन्वय केंद्र की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि सभी पुलिस अधिकारी जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*पालमपुर की सीवरेज पर व्यय होंगे 200 करोड़- : मुकेश अग्निहोत्री*

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला दुखद पहलू – मुकेश अग्निहोत्री रोहित जसवाल।  पालमपुर, 15 मार्च :- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर की सीवरेज व्यवस्था पर ही करीब 200 करोड़ रुपये व्यय...
Translate »
error: Content is protected !!