आयुर्वेद चिकित्सक करेंगे प्रकृति परीक्षण – डीसी-एसपी से की शुरुआत

by
आयुर्वेदिक डायगनॉस्टिक तकनीक है प्रकृति परीक्षण
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 27 नवंबर। आयुष विभाग ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक प्रकृति परीक्षण अभियान आरंभ किया है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा और विभाग के अन्य चिकित्सकों ने बुधवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह और एसपी भगत सिंह ठाकुर का प्रकृति परीक्षण (स्वास्थ्य की जांच) करके इस अभियान की शुरुआत की।
उपायुक्त और एसपी ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति परीक्षण एक आयुर्वेदिक डाइगनॉस्टिक तकनीक है, जिसके माध्यम से हमें अपने शरीर की प्रकृति के बारे में पता चलता है और उसी के अनुसार हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान बेहतर ढंग से रख सकते हैं। इसी के अनुसार हम अपनी आम दिनचर्या में खान-पान भी तय कर सकते हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त और एसपी का आभार व्यक्त करते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि प्रकृति परीक्षण अभियान की शुरुआत जिला के सर्वोच्च अधिकारियों से होने से आम लोग भी प्रकृति परीक्षण के लिए प्रेरित होंगे और आयुष विभाग का यह अभियान सफल साबित होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंतकाल के लिए घंटों इंतजार करते रहे लोग नहीं पहुंचे अधिकारी : बारिश के बावजूद घंटों पटवार सर्कल झाड़माजरी में बैठे रहे लोग

पूर्व प्रधान ने जताया रोष कहा मुख्यमंत्री व डी.सी. को भेजेंगे शिकायत बद्दी 20 मार्च (तारा) :  ग्राम पंचायत भटौली कलां के पटवार सर्कल झाड़माजरी में आज लोगों की जमीनों के इंतकाल हेतु एस.डी.एम कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार बीबीएमबी से 14 वर्षों से लंबित ऊर्जा बकाया वसूली के लिए प्रयासरत : वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम सर्वोच्च न्यायालय में मजबूती से रखेगी प्रदेश का पक्ष

एएम नाथ। शिमला :  जेएसडब्ल्यू ऊर्जा मामले में सर्वोच्च न्यायालय में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के उपरांत वर्तमान प्रदेश सरकार अब बीबीएमबी परियोजनाओं से 14 वर्षों से लंबित ऊर्जा बकाया की वसूली के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने जीतन राम मांझी को दिया सीएम पद का ऑफर, राजनीति में मची खलबली : आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा तेजस्वी यादव चौंकाने के लिए ही जाने जाते

पटना : बिहार में एनडीए  की सरकार तो बन गई है, लेकिन अभी फ्लोर टेस्ट अभी बाकी है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल का विस्तार अभी नहीं हुआ है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ‘हम’ संयोजक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्टार नाइट सिहुंता के रहे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। सिहुंता :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार को उपमंडल चुवाड़ी के सिहुंता कस्बे में छिंज मेला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या–स्टार नाइट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह पठानिया...
Translate »
error: Content is protected !!