आयुष्मान, सहारा, शगुन, कन्यादान योजनाएं संसाधन लुटाना नहीं, सरकार का फ़र्ज़ : जयराम ठाकुर

by
थाची में बोले नेता प्रतिपक्ष पहली बार आई है ताला लगाने वाली सरकार
चहेतों को जमकर एक्सटेंशन लेकिन कर्मचारियों का रेगुलराइजेशन नहीं
हमने अनुबंध के समय को घटाकर दो साल किया, सुक्खू सरकार ने तीन साल किया
एएम नाथ। मंडी :  मंडी में सराजविधानसभा क्षेत्र के थाची में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ‘चले संस्थान खोजो और उन्हें बंद कर दो’ का लक्ष्य लेकर चलने वाली सरकार आई है। सुक्खू सरकार का एक ही काम है जो संस्थान बंद नहीं कर सकते हो उसका काम रोक दो, बजट रोक दो। हर दिन पूरे आत्मविश्वास के साथ झूठ बोलो। सरकार की सभी गारण्टियां तो गोल हो गई हैं। अब सरकार ही गायब होने वाली है। एक जगह जाएंगे तो कहेंगे कि दूसरी जगह पर सारी गारण्टियां पूरी हो रही हैं। लेकिन एक भी गारंटी पूरे प्रदेश में कहाँ पूरी हुई हैं और किसे मिली हैं। यह बताने में असमर्थ है। जब पूरी ही नहीं हुई है तो सरकार क्या जवाब देगी? तब सरकार झूठ बोलने और फर्जी आरोप का लगाने के साथ इधर-उधर की बात करने लगती है। हम प्रदेश भर में जहां भी जाते हैं वहां पर सरकार की नाकामियों की कहानियाँ देखने को मिल जातीं है। हर जगह पर सरकार के द्वारा बंद की गईं योजनाएं और उससे परेशान लोग मिल जाते हैं। अन्य संस्थानों को बंद करना अलग बात है लेकिन यह सरकार स्कूल और अस्पताल भी बंद करने में खुशी महसूस करती है। नौकरियां देने के नाम पर सत्ता में आई सरकार नौकरियां छीनने में गर्व महसूस कर रही है।
मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमने प्रदेश के संसाधनों की रेवड़ियां बांट दी। हमने 125 यूनिट बिजली, पानी नि:शुल्क दिया। आयुष्मान, सहारा शगुन, उज्ज्वला, कन्यादान, बेटी है अनमोल, स्वावलंबन, जनमंच, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाएं चलाई। इसे सरकार रेवड़ी कहतीं है। लोगों को जीवन बचाना, इलाज के साधन उपलब्ध करवाना रेवड़ी बाँटना नहीं कहलाता है। यही तो जनकल्याणकारी सरकारों का काम है। लोगों का जीवन ही नहीं रहेगा तो बाकी चीजों का क्या अर्थ रह जाएगा? यह सरकार का फर्ज है। हमने जो किया प्रदेश के 70 लाख लोगों के हितों के ध्यान में रखकर किया। प्रदेश के लोगों के लिए योजनाएं बनाई, सिर्फ मित्रों के लिए सरकार नहीं चलाई। व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार की प्राथमिकता जनहित के बजाय समोसा और मुर्गा की जांच है। सुक्खू सरकार प्रदेश के विकास और जनहित के संस्थानों पर लगातार ताले लगा रही है। इस सरकार को सबक सिखाना होगा। जिसमें प्रदेश के लोगों का सहयोग चाहिए। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय लोगो के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने प्रवास के दौरान जयराम ठाकुर बालीचौकी के अन्य क्षेत्रों में भी गए और लोगों से मुलाकात की। इसी दौरान वह ग्राम गुराण भी गए और अंजना ठाकुर के दु:खद निधन पर परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने अनुबंध के कार्यकाल को घटाकर तीन साल से दो साल किया था लेकिन व्यवस्था परिवर्तन वाली समयबद्ध और चरणबद्ध सरकार ने अनुबंध काल को अघोषित रूप से बढ़ाकर तीन साल कर दिया है। यह सरकार अपने चहेतों को जमकर एक्सटेंशन दे रही है लेकिन कमीशन पास करके नौकरी कर रहे युवाओं को रेगुलर नहीं कर रही है। जब चहेतों को सुविधाएं प्रदान करने की बात आती है तो व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ऐसे अधिकारियों को भी सेवा विस्तार दे देती है कि उच्च न्यायालय को भी उस सेवा विस्तार को खारिज करना पड़ता है। लेकिन जब कर्मचारियों की बात आती है तो उनके काम रोकने की तरकीबें खोज ली जाती है। हमारी सरकार में हर साल 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को 31 मार्च और 30 सितंबर को रेगुलर किया जाता था लेकिन सुख की सरकार ने 30 सितंबर को इन्हें रेगुलर करने का निर्णय पलटते हुए 31 मार्च का दिन निर्धारित किया। इसके बाद भी अब तक कर्मचारी रेगुलर नहीं हुए। व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाले व्यवस्था का पतन कर चुके हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर का राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला हुआ सम्पन्न : कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शोभा यात्रा में की शिरकत

सुंदरनगर, 27 मार्च  ।   सुंदरनगर में चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 2026 शुक्रवार को विधिवत सम्पन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार का कार्यकाल होगा आदर्श, विकास कार्य धरातल पर आएंगे नजर : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 4 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल आदर्श होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी और विभिन्न विकास कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलांखवाला में आयोजित भागवत कथा का छठा दिन : साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज ने बाणासुर और नरकासुर राक्षस की कथा सुनाई

बद्दी, 17 अप्रैल (तारा) :  बद्दी नगर के पलाखंवाला में आयोजित श्री मदभागवत कथा के पांचवे दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य 108 साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज ने नरकासुर और बाणासुर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के कसीदे जो पढ़ते थे, वही कर रहे अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी : कुर्सी की मजबूती के लिए कर रहे ऐसा काम – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली।  शिमला। राहुल गांधी के खिलाफ हो रही अमर्यादित टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मजबूती के साथ अपने नेता के समर्थन में आ गई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यंत्री सुखविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!