आय से अधिक संपत्ति में एक्सईएन पर केस दर्ज, आरोपी फरार

by
बठिंडा :  विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बठिंडा नगर निगम के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह बुट्टर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर विजिलेंस ब्यूरो पिछले समय से लंबित शिकायतों का निपटारा कर रहा है।
इस मामले में पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन राजनीतिक पहुंच के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। विजिलेंस विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके आवास जुझार सिंह नगर और दफ्तर और इसके अलावा उनके गांव बुट्टर में छापेमारी की, लेकिन आरोपी को पहले ही भनक लग चुकी थी, जिसके चलते वह फरार हो गया। विजिलेंस विभाग लगातार उनकी तलाश कर रही है और उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है लेकिन मोबाइल फोन बंद आ रहा है। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि विजिलेंस की जांच में सामने आया कि एक्सईएन के पास आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 1.82 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि उनकी अचल और चल संपत्ति की वास्तविक राशि इससे कहीं अधिक हो सकती है, जिसकी विस्तृत जांच गिरफ्तारी के बाद ही संभव होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जहाँ युवाओं की सोच शामिल हो जाती है, वहाँ राजनीति नहीं, परिवर्तन होता है — सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : आगामी ज़िला परिषद् एवं ब्लॉक समिति चुनावों के मद्देनज़र सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के यूथ विंग कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक की,...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एनएसएस युनिट दुारा राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई में कालेज के एनएसएस युनिट दुारा राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया गया। इस समय एनएसएस वलंटियर को अपने देश प्रति...
Translate »
error: Content is protected !!