आय से अधिक संपत्ति में एक्सईएन पर केस दर्ज, आरोपी फरार

by
बठिंडा :  विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बठिंडा नगर निगम के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह बुट्टर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर विजिलेंस ब्यूरो पिछले समय से लंबित शिकायतों का निपटारा कर रहा है।
इस मामले में पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन राजनीतिक पहुंच के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। विजिलेंस विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके आवास जुझार सिंह नगर और दफ्तर और इसके अलावा उनके गांव बुट्टर में छापेमारी की, लेकिन आरोपी को पहले ही भनक लग चुकी थी, जिसके चलते वह फरार हो गया। विजिलेंस विभाग लगातार उनकी तलाश कर रही है और उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है लेकिन मोबाइल फोन बंद आ रहा है। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि विजिलेंस की जांच में सामने आया कि एक्सईएन के पास आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 1.82 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि उनकी अचल और चल संपत्ति की वास्तविक राशि इससे कहीं अधिक हो सकती है, जिसकी विस्तृत जांच गिरफ्तारी के बाद ही संभव होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने पैदा किया प्रदेश में दूध माफिया : खन्ना

प्रदेश सरकाराधीन चल रहे वेरका मिल्क पाउडर की खेप को आर्मी ने किया अस्वीकार, पंजाब सरकार के लिए शर्म की बात : पूर्व सांसद खन्ना होशियारपुर, 29 मार्च : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

Exit Poll: अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे केजरीवाल? प्रवेश वर्मा भी हारेंगे, इस एग्जिट पोल का अनुमान

नई दिल्ली : दिल्ली । दिल्ली  की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है। जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि  चुना है इसका फैसला शनिवार 8 फरवरी को सबके सामने आ जाएगा। उससे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

67 लोगों की मौत – अमेरिका : प्लेन और हेलिकॉप्टर क्रैश, टक्कर के बाद हो गए थे विमान के तीन टुकड़े

वॉशिंगटन ”  अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान और हेलिकॉप्टर में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर के बाद विमान और हेलिकॉप्टर टूट...
Translate »
error: Content is protected !!