आरएमपीआई ने पंजाब सरकार की सांप्रदायिक फासीवादी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य भर में राजनीतिक रैलियां आयोजित करने का फैसला : हरकंवल सिंहः

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा)
रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) जिला कमेटी की बैठक अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक में पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य साथी हरकंवल सिंह भी शामिल हुए।बैठक की जानकारी देते हुए जिला सचिव प्रिसिंपल प्यारा सिंह ने कहा कि आरएमपीआई ने पंजाब सरकार की सांप्रदायिक फासीवादी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य भर में राजनीतिक रैलियां आयोजित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार दिनो दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों से देशवासियों का ध्यान भटका रही है और लोगों को सांप्रदायिक आधार पर लड़ा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों और बच्चों पर हमले सभी हदें पार कर गए हैं। सरकारी संस्थानों और प्राकृतिक संसाधनों को लूटकर कॉरपोरेट्स को रियायतें दी जा रही हैं। दूसरी ओर भारी बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार लोगों से किए वादों से भाग रही है, लोगों के विरोध के कारण अलोकतांत्रिक तरीके से पंचायतें भंग करने की निन्दा की गई।
चुनाव के समय अकुशल श्रमिकों को काम पर रखने, रोजगार उपलब्ध कराने, बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, किसानों को फसलों का उचित मूल्य देने, श्रमिकों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने आदि के वादे किए गए थे। बैठक में जिला कमेटी ने जेसीटी मिल चौहाल को बंद करने, पिछले कई महीनों से फैक्ट्री कर्मियों को वेतन नहीं मिलने तथा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मियों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज व अपनी मांगो को लेकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियो पर एसमा कानून लगाने की कड़ी निंदा की।इस अवसर पर जिला कमेटी ने मोदी सरकार का चेहरा बेनकाब करने और मुख्यमंत्री भगवंत मान की विफलता को लोगो के सामने लाने के लिए 10 से 25 सितंबर तक तलवाड़ा, होशियारपुर, माहिलपुर और गढ़शंकर (बीत) में झंडा मार्च के बाद विशाल सम्मेलन करने का निर्णय लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में स्नातक और स्नातकोत्तर के नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नए विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक माहौल, विभिन्न विभागों की गतिविधियों, पाठ्यक्रमों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौशाला विवाद : गौवंश मौत पर मामला दर्ज… स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित, जांच के आदेश

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में एक गौशाला के पास पशु शव निस्तारण केंद्र में गायों के कथित तौर पर कई क्षत-विक्षत शव पाए जाने के बाद प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। चंडीगढ़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मई में भी बर्फबारी जारी : मनाली-लेह NH पर वाहनों की आवाजाही शुरू; 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

एएम नाथ।  शिमला :  सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बहाल कर दिया है। मंगलवार से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। उपायुक्त लाहुल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिंदी दिवस पर पेखूबेला नवोदय विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान, हिंदी पखवाड़े का हुआ भव्य समापन

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित, प्राचार्य राज सिंह ने हिंदी के सम्मान और दैनिक प्रयोग पर दिया जोर राकेश कुमार। ।  ऊना, 14 सितंबर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय...
Translate »
error: Content is protected !!