आरकेएस के तहत चढ़ियार अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 25 लाख 35हजार – किशोरी लाल

by
बैजनाथ 11 अगस्त — रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत सिविल अस्पताल चढ़ियार में चालू वित वर्ष में 25 लाख 35 हजार विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं पर 25लाख 35 हजार 600 रुपये की राशि व्यय की जाएगी। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने चढ़ियार सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त ईलाज और मुफ्त दवाई उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में लोगों को मुफ्त ईलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है । उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को सुदृढ़ कर सभी प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फिटनेस प्रमाण पत्र की फीस 100 रूपये से बढ़ाकर 200 रूपये , प्राथमिक चिकित्सा हेतु प्रशिक्षण की फीस 300 रूपये से बढ़ाकर 350 रूपये ,और मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र की फीस 100 रूपये से बढ़ाकर 150 रूपये की गई है।
इस अवसर पर एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर, बीएमओ महाकाल डॉक्टर दिलावर देओल, नायब तहसीलदार अभिराय सिंह , एमओ चढ़ियार मितुल राणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव, मीडिया प्रभारीअमित शर्मा , जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार, प्रधान ससाई प्रेमजीत, प्रधान चढ़ियार बबली देवी, प्रधान भीरडी विजय कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग राहुल ठाकुर, एसडीओ जल सक्ति विभाग दीप सिंह, एसडीओ विद्युत विभाग ओम प्रकाश, एएसआई चढ़ियार राजपाल, गुलबतन राणा, विजय कुमार, गुलाब राणा, विनोद राणा, समीर राणा, निर्मल राणा, करतार चंद, शशि राणा, अश्विनी राणा, हरीश कुमार, चरित राणा, संजीव कुमार, सुभाष राणा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत बेरल में लगभग 06 करोड़ रुपए की योजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण : अर्की विधानसभा क्षेत्र बनेगा विकास का आदर्श – संजय अवस्थी

अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना है योजना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AAP ने दिल्ली में 2 सीटों पर बदले उम्मीदवार, नामांकन के बीच किनसे छिन गया टिकट

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की। जिसके तहत पार्टी ने नरेला और हरि नगर सीट से अपने पूर्व में घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

ऊना 24 मार्च । लोकसभा चुनावों में मतदाता सहभागिता बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मक़सद से ऊना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां...
Translate »
error: Content is protected !!